संत कबीर नगर।

जनपद में 13 अगस्त गुरुवार को पत्रकारिता जगत के लिए एक बेहद दुखद दिन साबित हुआ है। जनपद संत कबीर नगर क्षेत्र निवासी बीमारी के चलते जी. एल. वेदांती एवं गुलाम अली साहब जी के आकस्मिक निधन का समाचार अत्यंत ही पीड़ादायक है। वरिष्ठ पत्रकार अरुण सिंह, राजकुमार गौतम,के. के.मिश्रा,ईमानकरीम अंसारी , बाबुल श्रीवास्तव सहित अनेक पत्रकारों ने गहरा दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि पत्रकारिता जगत ने आज हम लोगों ने दो साथी खो दिए।उनकी स्मृतियां सदैव हमारे बीच जीवित रहेंगी। इस कठिन और दुखद घड़ी में शोकाकुल परिवार को यह अपार दुःख सहने की ईश्वर शक्ति प्रदान करें।






