उत्तर प्रदेश। सरकार के डाॅ. हृषिकेश भास्कर यशोद, राहत आयुक्त/अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के निर्देशों के क्रम में जनपद बस्ती में बाढ़ प्रबंधन संबंधी तैयारियों, राहत एवं बचाव कार्यों तथा समन्वय व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया गया। इस निरीक्षण दल में उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के आशीष शर्मा, परियोजना निदेशक (बाढ़), प्रशान्त कुमार, प्रोजेक्ट एसोसिएट, सुश्री सहाना हेगड़े, मेट्रोलॉजिस्ट (यूएनडीपी) सहित जनपद के ज्ञान चन्द्र गुप्ता, अपर जिलाधिकारी (वि./रा.), रंजीत रंजन, आपदा विशेषज्ञ (बाढ़), राजस्व विभाग एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी सम्मिलित रहें । निरीक्षण दल द्वारा संभावित बाढ़ प्रभावित तहसील हर्रैया एवं बस्ती सदर के विभिन्न क्षेत्रों का विस्तृत भ्रमण किया गया। भ्रमण के दौरान स्थापित बाढ़ शरणालयों एवं मॉडल बाढ़ शरणालयों का निरीक्षण किया गया तथा राहत किट के नमूनों का परीक्षण किया गया। साथ ही राहत एवं बचाव दलों की तैनाती, आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता तथा बाढ़ प्रबंधन से संबंधित तैयारियों एवं कमियों का भी आंकलन किया गया।
इस निरीक्षण में
बाढ़ शरणालयों में बिजली, पानी, शौचालय, चिकित्सा किट एवं भोजन की व्यवस्था का जायजा लिया गया।राहत किट में खाद्यान्न, दवाएं, मोमबत्ती, माचिस एवं अन्य आवश्यक सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। राजस्व, पुलिस, स्वास्थ्य, पीडब्ल्यूडी एवं अन्य विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर बल दिया गया। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लोगों को पूर्व चेतावनी प्रणाली एवं बचाव उपायों के प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के उपरांत अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि मानसून अवधि में किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने हेतु सभी तैयारियां पूर्ण रखी जाएं तथा आपदा की स्थिति में त्वरित राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित किया जाए।
बस्ती में बाढ़ प्रबंधन तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण, अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश* *(राहत आयुक्त के निर्देश पर बस्ती में बाढ़ संभावित क्षेत्रों का निरीक्षण)* संवाददाता/ देवानंद पांडेय