रमाकांत पांडे ब्यूरो चीफ
बेनकाब भ्रष्टाचार
अंबेडकर नगर
*जिला कौशल समिति की बैठक में प्रशिक्षण लक्ष्यों की पूर्ति के निर्देश*
अम्बेडकरनगर l जिलाधिकारी ईशा प्रिया की अध्यक्षता एवं मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला कौशल समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद में संचालित कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।इस अवसर पर जिलाधिकारी ने प्रशिक्षण प्रदाताओं द्वारा निर्धारित प्रशिक्षण लक्ष्यों की पूर्ति की स्थिति की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि जिन प्रशिक्षण प्रदाताओं द्वारा निर्धारित लक्ष्य पूर्ण नहीं किए गए हैं, वे निर्धारित लक्ष्य को समयबद्ध रूप से पूर्ण करना सुनिश्चित करेंउन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि लक्ष्य पूर्ति में लापरवाही बरतने वाले प्रशिक्षण प्रदाताओं के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करते हुए उन्हें ब्लैकलिस्ट करने की कार्रवाई की जाए।बैठक में जिलाधिकारी ने पावरलूम एवं टेक्सटाइल सेक्टर में प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित कराने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि जनपद के युवाओं को उनकी रुचि एवं रोजगार की संभावनाओं के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण कौशल प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाए, जिससे उन्हें रोजगार एवं स्वरोजगार के बेहतर अवसर प्राप्त हो सकें।उन्होंने टेक्सटाइल, अपैरल, एग्रीकल्चर, ब्यूटी एंड वेलनेस, कंस्ट्रक्शन, इलेक्ट्रॉनिक्स, पेंट एंड कोटिंग, पावर, प्लंबिंग, रिटेल तथा टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी सेक्टरों में प्रशिक्षण कराए जाने हेतु आवश्यकतानुसार प्रशिक्षण लक्ष्यों की मांग प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्थानीय स्तर पर रोजगार की संभावनाओं एवं उद्योगों की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए प्रशिक्षण कार्यक्रमों का प्रभावी नियोजन किया जाए। उन्होंने कौशल विकास कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन, प्रशिक्षण की गुणवत्ता तथा निर्धारित लक्ष्यों की समयबद्ध पूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिएबैठक में जिला समन्वयक कौशल विकास,उपायुक्त उद्योग, जिला कृषि अधिकारी,सहायक श्रमायुक्त, निदेशक आरसेटी,एम आई एस प्रबंधक आदि उपस्थित रहे।
रमाकांत पांडे ब्यूरो चीफ बेनकाब भ्रष्टाचार अंबेडकर नगर *जिला कौशल समिति की बैठक में प्रशिक्षण लक्ष्यों की पूर्ति के निर्देश*