Sunday, June 21, 2026

National

spot_img

*संतकबीरनगर में तीन पुलिसकर्मी सम्मानपूर्वक सेवानिवृत्त, सीओ ने दी भावभीनी विदाई* / जिला संवाददाता देवानंद पांडेय

*संतकबीरनगर में तीन पुलिसकर्मी सम्मानपूर्वक सेवानिवृत्त, सीओ ने दी भावभीनी विदाई*

जिला संवाददाता देवानंद पांडेय
संत कबीर नगर। जनपद से 3 पुलिस अधिकारी/कर्मचारी अपनी संपूर्ण सेवा काल में पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं लगन से कर्तव्य का निर्वहन करते हुए अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए। इस अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन के सभागार कक्ष में क्षेत्राधिकारी कार्यालय द्वारा सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों के सम्मान में भावभीनी विदाई समारोह आयोजित किया गया। क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार सिंह ने सेवानिवृत्त हुए तीनों पुलिसकर्मियों को माला पहनाकर, शाल ओढ़ाकर व धर्मग्रंथ भेंटकर ससम्मान विदाई दी। समारोह की शुरुआत में सीओ अशोक कुमार सिंह ने सेवानिवृत्त कर्मियों से उनके सेवाकाल के अनुभव साझा किए। सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों ने वर्दी के साथ बिताए पलों को याद कर भावुक हो गए। सीओ ने उनके भविष्य की योजनाओं के बारे में जाना और आश्वस्त किया कि भविष्य में किसी भी प्रकार की समस्या होने पर बेझिझक संपर्क करें। उन्होंने सभी को सुखद, आनंदपूर्ण व उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
सेवानिवृत्त होने वाले पुलिसकर्मी:
1- उ0नि0ना0पु0 शंकर सिंह पुत्र स्व0 बैजनाथ सिंह, निवासी रावतपार अमेठिया, थाना लार, जनपद देवरिया।
2-फायर सर्विस चालक सुरेन्द्र कुमार राय पुत्र केशव राय, निवासी पाली, थाना बांसगांव, जनपद गोरखपुर।
3-फायर मैन रामकेश शर्मा पुत्र विश्वनाथ शर्मा, निवासी कलवारी, थाना बांसगांव, जनपद गोरखपुर।
इस समारोह में पुलिस कार्यालय के अन्य अधिकारी- कर्मचारी मौजूद रहे।

International

RELATED ARTICLES