संत कबीर नगर।
पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन में चलाए जा रहे क्रैक साइबर क्राइम अभियान के अंन्तर्गत साइबर अपराधों की रोकथाम एवं पीड़ितों को त्वरित राहत प्रदान करने हेतु साइबर क्राइम हेल्प डेस्क थाना महुली पुलिस टीम द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए साइबर ठगी के शिकार पीड़ित को 50,000/- रुपये की धनराशि वापस कराई गई ।
*घटना का संक्षिप्त विवरण :-* वादी असजद हुसैन पुत्र अतहर हुसैन, निवासी छितही, थाना महुली, जनपद संत कबीर नगर द्वारा शिकायत दर्ज करायी गयी कि दिनाँक 11.02.2026 को एक व्यक्ति द्वारा कोयला उपलब्ध कराने के नाम पर उनसे धनराशि प्राप्त कर ली गयी, किन्तु न तो कोयला उपलब्ध कराया गया और न ही धनराशि वापस की गयी । शिकायत प्राप्त होने पर थाना महुली पुलिस एवं साइबर टीम द्वारा मामले का संज्ञान लेते हुए संबंधित बैंकिंग एवं तकनीकी माध्यमों से तत्काल आवश्यक कार्यवाही की गई। निरंतर प्रयासों के परिणामस्वरूप पीड़ित के खाते में ₹50,000/- की धनराशि सफलतापूर्वक वापस कराई गयी ।
*रिकवर कराने वाले अधि0/कर्मचारीगण:-* थानाध्यक्ष दुर्गेश पाण्डेय, उ0नि0 अनुज यादव, का0 अंकित पटेल, का0 सोनू यादव, का0 मनोज यादव, म0का0 कमलेश कुमारी ।
*जनपद पुलिस की अपील :-* जनपद पुलिस द्वारा आम नागरिकों से अपील की जाती है कि किसी भी अज्ञात व्यक्ति द्वारा भेजे गए लिंक, कॉल या संदेश पर विश्वास न करें तथा अपनी बैंक संबंधी जानकारी, ओटीपी, पासवर्ड या यूपीआई पिन किसी के साथ साझा न करें । सावधानी ही सुरक्षा है ।






