संत कबीर नगर। विधानसभा 314, धनघटा के पूर्व प्रत्याशी व नगर पंचायत हैंसर बाजार धनघटा अध्यक्ष संत प्रतिनिधि नीलमणि ने क्षेत्र में लगातार अनियमित विद्युत आपूर्ति की समस्या को लेकर अधिशासी अभियंता (विद्युत) से मुलाकात कर आम जन की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही बिजली कटौती से आम जनता को भारी संकट का सामना करना पड़ रहा है। लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है और छोटे व्यापारियों तथा आम नागरिकों को काफी दिक्कत उठानी पड़ रही है। उन्होंने अधिकारियों से विद्युत आपूर्ति व्यवस्था में त्वरित कार्रवाई एवं सुरक्षा करते हुए नियमित विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की।
अधिशासी अभियंता (विद्युत) ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त करते हुए कहा कि समस्या के समाधान के लिए आवश्यक कदम जल्द ही उठाये जाएंगे तथा विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को बेहतर बनाने का प्रयास किया जाएगा। इस दौरान नगर पंचायत के सभासद रामानंद साहनी,मो० हारुन, सोहन चौधरी आदि मौजूद रहे।
*विद्युत कटौती पर नीलमणि ने अधिशासी अभियंता को सौंपा ज्ञापन: त्वरित कार्रवाई की उठायी मांग * जिला संवाददाता देवानंद पांडेय