Saturday, June 20, 2026

National

spot_img

भीषण गर्मी को देखते हुए बिजली विभाग के सभी अधिकारी कर्मचारियों की 31 जुलाई तक छुट्टी निरस्त।*

*
*(ब्यूरो खीरी) अमरनाथ/ बेनकाब भ्रष्टाचार न्यूज़।*

*लखीमपुर,लखनऊ*। भीषण गर्मी और बढ़ती बिजली मांग को देखते हुए मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (MVVNL) ने बड़ा फैसला लिया है। निगम प्रशासन ने 31 जुलाई 2026 तक सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां निरस्त कर दी हैं।

जारी कार्यालय ज्ञाप के अनुसार, उपभोक्ताओं को सुचारु विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह आदेश लागू किया गया है। साथ ही जो अधिकारी या कर्मचारी पहले से अवकाश पर हैं, उन्हें भी तत्काल वापस बुलाने के निर्देश दिए गए हैं।

निगम ने स्पष्ट किया है कि विशेष परिस्थितियों में यदि किसी अधिकारी या कर्मचारी को अवकाश की आवश्यकता पड़ती है, तो उन्हें अपने क्षेत्र के मुख्य अभियंता, अधीक्षण अभियंता तथा उच्चाधिकारियों के माध्यम से प्रबंध निदेशक से पूर्व अनुमति लेना अनिवार्य होगा।

यह आदेश 21 मई 2026 को जारी किया गया है। बिजली विभाग के इस फैसले को गर्मी के मौसम में बेहतर विद्युत व्यवस्था बनाए रखने की तैयारी के रूप में देखा जा रहा है।

International

RELATED ARTICLES