(संवाददाता पलिया कला/ बेनकाब भ्रष्टाचार न्यूज़ खीरी)
पलिया कलां (खीरी) 18/08/2026
धरती के फूल लेने गये कुछ लोगों को वन कर्मचारियों ने दौड़ाया, जिससे भयभीत होकर एक युवक पानी में कूदने से डूब गया, जिसका शव अभी तक नहीं मिल सका। इस घटना से क्षेत्र में अफरा तफरी मची हुई है और लोगों में वन विभाग के प्रति खासा आक्रोश व्याप्त है। घटनाक्रम के अनुसार 17 अगस्त 2026 को पलिया नगर के मोहल्ला टेहरा शहरी निवासी विनोद कुमार, शाहिद एवं सूरज धरती के फूल खोदने के लिए जंगल गये हुए थे। जहां उन लोगों को वनकर्मियों ने पकड़ लिया, मृतक के परिजनों एवं उसके साथियों का आरोप है कि वनकर्मियों ने उनसे बीस-बीस हजार रुपयों की मांग की। गरीबी के कारण रुपये देने में असमर्थता जताने पर कर्मचारियों ने उनकी पिटाई करते हुए दौड़ाया, मृतक के परिजनों का कहना है कि वनकर्मियों द्वारा की गयी पिटाई से भयभीत होकर दो लोग बहते हुए गहरी पानी में कूद गये। एक साथी तो तैरकर किसी तरह बचकर पानी से बाहर निकल आया, लेकिन 30 वर्षीय सूरज पुत्र विजय तैर नहीं सका और पानी में डूब गया। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। *18 घंटे बीत जाने के बाद भी न तो वन विभाग ने कोई अमल किया और न ही पुलिस ने शव को तलाश करने की कोशिश की। परिजनों ने बताया कि वो लोग पुलिस के पास प्रार्थन पत्र लेकर पहुंचे तो पुलिस ने कहा कि ये वन विभाग की जिम्मेदारी है और इसमें वन विभाग ही कार्रवाई करेगा। इससे आक्रोशित परिजनों एवं मोहल्लेवासियों ने दुधवा मुख्यालय पहुंचकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया,* लेकिन इसके बाद भी वन विभाग की ओर से युवक के शव को तलाशने की कोई कार्रवाई नहीं की गयी। *सूचना होते ही पलिया एसडीएम और पुलिस क्षेत्राधिकारी मौके पर पहुंच गये।* दोनों अधिकारियों ने आक्रोशित परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन दिया और एनडीआरएफ टीम को शव की खोज करने के आदेश दिए। एसडीएम के आदेश पर एनडीआरएफ टीम मौके पर पहुंच गयी है। टीम चार घंटे से शव की तलाश करने में जुटी हुई है, लेकिन समाचार लिखे जाने तक सूरज के शव का कोई अता पता नहीं चल सका था। एसडीएम पुष्पक एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी जितेन्द्र सिंह परिहार ने बताया कि शव की खोज करने के लिए एनडीआरएफ एवं गोताखोरों को लगाया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
बता दें कि *मृतक सूरज का एक बेटा है जो करीब आठ साल का है और सूरज निहायत गरीब परिवार से है,* जो मजदूरी करके अपना परिवार चलाता था। उसकी अचानक हुई मौत से उसका पूरा परिवार टूट गया।
*वन विभाग ने ली एक युवक की जान* *धरती के फूल खोदने गये युवक को वन कर्मचारियों ने दौड़ाया और की पिटाई, भयभीत होकर गहरे पानी में कूद गया सूरज*