Wednesday, August 5, 2026

National

spot_img

*”मुख्यमंत्री के प्रस्तावित आगमन के दृष्टिगत जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा सुरक्षा, यातायात, पार्किंग व्यवस्था सहित समस्त तैयारियों की कार्यक्रम स्थल पर की गई ब्रीफिंग। /संवाददाता देवानंद पांडेय

संत कबीर नगर। मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ के तहसील धनघटा अंतर्गत धनघटा से सिकरीगंज सड़क मार्ग पर स्थित बंसवारी गांव के निकट बाबा बैजूनाथ धाम पर दिनांक 25 जून 2026 को प्रस्तावित आगमन के दृष्टिगत जिलाधिकारी आलोक कुमार व पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना द्वारा जनपद के समस्त पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों सहित ड्यूटी में लगाए गए समस्त अधिकारियों, पुलिसकर्मियों के साथ कार्यक्रम स्थल पर बैठक कर समस्त आवश्यक बिंदुओं पर ब्रीफ करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश व मार्गदर्शन दिए गए।
जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा कानून- व्यवस्था, रूट व्यवस्था एवं सुरक्षा ड्यूटी में लगे समस्त अधिकारियों/कर्मचारियों की ब्रीफिंग की गई।
ब्रीफिंग के दौरान जिलाधिकारी ने कार्यक्रम स्थल सहित व्यवस्था से संबंधित समस्त प्वाइंट्स पर लगाए गए पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि पूरी तन्मयता, संवेदनशीलता एवं अनुशासन के साथ अपनी ड्यूटी का अधिकारीगण निर्वहन करेंगे, किसी भी स्तर पर किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। सभी प्रवेश द्वारों पर मेटल डिटेक्टर व सघन चेकिंग की व्यवस्था हो। उन्होंने कहा कि रूट पर यातायात डायवर्जन प्लान प्रभावी ढंग से लागू किया जाए। आमजन को असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। ड्यूटी पर तैनात सभी अधिकारी/कर्मचारी निर्धारित समय पर अपने ड्यूटी पॉइंट पर उपस्थित रहेंगे, फायर ब्रिगेड, एम्बुलेंस व मेडिकल टीम अलर्ट मोड पर रहे।
पुलिस अधीक्षक ने ड्यूटी में लगाए गए समस्त पुलिस अधिकारियों एवं अन्य संबंधित अधिकारियों, कर्मचारियों को उनकी ड्यूटी के हिसाब से उनके कार्यों को विस्तार से बताते हुए निर्देशित किया कि व्यवस्था में लगे सभी पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारी, कर्मचारीगण अपनी ड्यूटी एवं स्थान के अनुसार पूरी सतर्कता एवं अलर्ट मोड में रहते हुए कहा कार्यक्रम को सकुशल संपन्न कराना सुनिश्चित करायेंगे।इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह, उप जिलाधिकारी धनघटा, पुलिस क्षेत्राधिकारी धनघटा अभय नाथ मिश्र सहित अन्य संबंधित विभागीय अधिकारीगण आदि उपस्थित रहे।

International

RELATED ARTICLES