
लखनऊ। केन्द्रीय जल आयोग की रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में 17.08.2026 से 19.08.2026 तक भारी से बहुत भारी बारिश के कारण घाघरा, राप्ती, सरयू सहित 12 नदियों में जलस्तर बढ़ने और बाढ़ की स्थिति बनने की आशंका है।
CWC द्वारा अयोध्या व बाराबंकी में घाघरा नदी और श्रावस्ती में राप्ती नदी पर चेतावनी/खतरा जारी किया गया है। चूंकि संत कबीर नगर इन नदियों के डाउनस्ट्रीम क्षेत्र में आता है, इसलिए जनपद में भी निचले इलाकों में जलभराव की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।जिलाधिकारी के निर्देश पर सिंचाई, राजस्व एवं पुलिस विभाग की टीमें नदी किनारे के गांवों में सतर्कता बरत रही हैं। नाव, गोताखोर एवं बाढ़ राहत सामग्री की व्यवस्था की जा रही है।
👉⚠️नदी किनारे, कटान वाले क्षेत्रों में न जाएं। खतरा दिखने पर तुरंत 112 या कंट्रोल रूम को सूचित करें। अफवाहों पर ध्यान न दें।






