बस्ती।जनपद बस्ती के लिए गौरव का क्षण है। यहाँ के होनहार छात्र विशाल सिंह ने शैक्षणिक क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया है। विशाल, वरिष्ठ पत्रकार राहुल सिंह के छोटे भाई हैं। वर्ष 2026 में उन्होंने Dr. A.P.J. Abdul Kalam Technical University से बैचलर ऑफ फार्मेसी (बी.फार्मा) की परीक्षा प्रथम श्रेणी एवं विशेष योग्यता के साथ उत्तीर्ण की।
विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में उन्हें डिग्री प्रदान की गई। यह सम्मान उत्तर प्रदेश की महामहिम राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की गरिमामयी उपस्थिति में एवं आशीष पटेल के हाथों प्रदान किया गया। विशाल की यह उपलब्धि उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और निरंतर अध्ययन का परिणाम है। परिजनों के अनुसार विशाल बचपन से ही पढ़ाई को लेकर गंभीर रहे हैं और अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहे। शिक्षकों का मानना है कि विशाल ने यह सिद्ध कर दिया कि दृढ़ संकल्प और लगन से कोई भी लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। उनकी सफलता बस्ती के युवाओं और विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा स्रोत बनी है। विशाल की इस उपलब्धि पर परिवार, मित्रों, शिक्षकों एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने उन्हें हार्दिक बधाई दी है। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास जताया कि वह फार्मेसी के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाएं देकर समाज और देश का नाम रोशन करेंगे।
*बस्ती का बढ़ा मान: पत्रकार राहुल के भाई विशाल ने बी.फार्मा में प्रथम श्रेणी व विशेष योग्यता के साथ रचा इतिहास* / संवाददाता: देवानंद पांडेय