Saturday, June 20, 2026

National

spot_img

*कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने गुमशुदा 11 वर्षीय बालक को 12 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर परिजनों को किया सुपुर्द* / संवाददाता देवानंद पांडेय

संत कबीर नगर। दिनांक 11.06.2026 को पुलिस अधीक्षक संत कबीर नगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक संत कबीर नगर सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद प्रियम राजशेखर पाण्डेय के निकट पर्यवेक्षण में थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए गुमशुदा बालक को 12 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर उसके परिजनों को सुपुर्द किया गया। जानकारी के अनुसार थाना कोतवाली खलीलाबाद पर शैलेंद्र कुमार यादव पुत्र रामदुलारे निवासी हाइडिल कॉलोनी, थाना कोतवाली खलीलाबाद, जनपद संत कबीर नगर द्वारा सूचना दी गई कि उनका पुत्र रघुराज यादव उम्र लगभग 11 वर्ष दिनांक 11.06.2026 को समय करीब 12:00 बजे घर से बिना बताए कहीं चला गया है।
सूचना प्राप्त होते ही थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस द्वारा तत्काल खोजबीन प्रारंभ की गई। चौकी प्रभारी तितौवा हरिकेश बहादुर सिंह मय पुलिस टीम द्वारा सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन किया गया तथा प्राप्त मोबाइल नम्बर की लोकेशन के आधार पर लगातार प्रयास किए गए। त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम सूचनाकर्ता के साथ जनपद गोरखपुर के रामगढ़ताल क्षेत्र पहुंची, जहां से गुमशुदा बालक रघुराज यादव को घटना के लगभग 12 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया गया।
बरामदगी के उपरांत बालक को उसके पिता के सुपुर्द कर दिया गया। जांच के दौरान यह पाया गया कि उसके साथ किसी प्रकार की कोई अप्रिय अथवा आपराधिक घटना कारित नहीं हुई थी।परिजनों द्वारा संत कबीर नगर पुलिस की तत्परता, संवेदनशीलता एवं प्रभावी कार्यवाही की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया गया।

International

RELATED ARTICLES