संत कबीर नगर। एनएच 27 (NH-27) पर अवैध बस स्टैंड बनाकर ट्रैफिक जाम करने और गाड़ियों से जबरन अवैध वसूली करने वालों के खिलाफ संत कबीर नगर पुलिस ने तगड़ा शिकंजा कसा है। डीघा बाईपास पर अवैध रूप से काउंटर बनाकर बस स्टैंड चलाने, सवारी वाहनों व अन्य बड़े वाहनों से वसूली करने और हाइवे जाम करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद प्रियम राजशेखर पाण्डेय के पर्यवेक्षण में यह पूरी कार्रवाई अमल में लाई गई। प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली खलीलाबाद जयप्रकाश दूबे के नेतृत्व में यातायात प्रभारी परमहंस की तहरीर पर पुलिस ने त्वरित एक्शन लिया है।

मामले में पुलिस ने डीघा बाईपास थाना कोतवाली खलीलाबाद निवासी दयाशंकर विश्वकर्मा (पुत्र रामस्वरुप), गोविन्द (पुत्र दुर्गा प्रसाद), धर्मेन्द्र मिश्रा (पुत्र स्व0 रामस्वरुप मिश्रा) तथा हेमन्त (पुत्र अज्ञात) एवं ढाबा संचालक सहित अन्य अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध थाना कोतवाली खलीलाबाद पर मु0अ0स0 773/2026 धारा 308(2), 329(3) बीएनएस (BNS) के तहत अभियोग पंजीकृत किया है। पुलिस द्वारा मामले में अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही तेजी से की जा रही है।






