Thursday, August 20, 2026

National

spot_img

*संत कबीर नगर: थाना महुली परिसर में 45 मिनट का विशेष स्वच्छता एवं सौंदर्यीकरण अभियान* संवाददाता देवानंद पांडेय

संत कबीर नगर।

Oplus_131072

पुलिस अधीक्षक, संत कबीर नगर संदीप कुमार मीना के आदेश के क्रम में थाना परिसरों को स्वच्छ, सुंदर एवं व्यवस्थित बनाए रखने हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत आज थाना महुली पुलिस द्वारा 45 मिनट का विशेष स्वच्छता एवं सौंदर्यीकरण अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान थाना परिसर में पुलिसकर्मियों द्वारा सामूहिक रूप से साफ-सफाई की गई। परिसर में उगी अनावश्यक झाड़ियों एवं पेड़ों की कटाई-छंटाई कर रास्तों तथा आसपास के क्षेत्रों को व्यवस्थित किया गया। साथ ही चटाई आदि की सफाई कर परिसर को स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित स्वरूप प्रदान किया गया।इस अवसर पर पुलिसकर्मियों द्वारा यह संदेश दिया गया कि स्वच्छ थाना केवल व्यवस्था का हिस्सा नहीं, बल्कि अनुशासन, सकारात्मक सोच और बेहतर कार्य वातावरण का प्रतीक है। स्वच्छ एवं सुंदर वातावरण से पुलिसकर्मियों में ऊर्जा, उत्साह एवं कार्य के प्रति सकारात्मकता का संचार होता है।
थाना प्रभारी दुर्गेश कुमार पांडेय द्वारा सभी कर्मचारियों को थाना परिसर की स्वच्छता को दैनिक कार्यशैली का हिस्सा बनाने तथा परिसर को निरंतर साफ-सुथरा एवं हरा-भरा रखने हेतु प्रेरित किया गया।
महुली पुलिस का संकल्प है कि कानून-व्यवस्था के साथ-साथ स्वच्छता, अनुशासन एवं सकारात्मक पुलिसिंग के माध्यम से थाना परिसर को आमजन एवं पुलिसकर्मियों के लिए बेहतर एवं प्रेरणादायक वातावरण प्रदान किया जाए।

International

RELATED ARTICLES