संत कबीर नगर। जनपद में थाना महुली परिसर स्थित शिव मंदिर पर दिनांक 18.08.2026 को थानाध्यक्ष दुर्गेश कुमार पांडेय के नेतृत्व में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर थाना महुली के समस्त पुलिसकर्मियों एवं कर्मचारियों ने सेवाभाव एवं समर्पण के साथ बढ़-चढ़कर सहयोग किया। भंडारे में थाना क्षेत्र के सम्मानित आमजन ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता की। पुलिसकर्मियों एवं आमजन ने एक साथ बैठकर प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान पूरे परिसर का वातावरण भक्तिमय रहा तथा आपसी भाईचारे, सौहार्द एवं सामाजिक समरसता का संदेश प्रसारित हुआ।थानाध्यक्ष दुर्गेश कुमार पांडेय ने बताया कि उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा “जनता के साथ, जनता के लिए” की अवधारणा को साकार करने के उद्देश्य से इस प्रकार के धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस का दायित्व केवल विधि-व्यवस्था बनाए रखना ही नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक वर्ग से आत्मीय संबंध स्थापित कर जन विश्वास

अर्जित करना भी है। थानाध्यक्ष दुर्गेश कुमार पांडेय द्वारा उपस्थित समस्त नागरिकों का आभार व्यक्त किया गया तथा भविष्य में भी इसी प्रकार जनसहभागिता, सेवा, सुरक्षा एवं सामाजिक सौहार्द को बढ़ावा देने का संकल्प दोहराया गया।






