Thursday, August 20, 2026

National

spot_img

*संत कबीर नगर: शराब की दुकानों के आसपास अराजकता बर्दाश्त नहीं होगी: एसपी* *(महुली पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, दुकानदारों को दिए सख्त निर्देश)*। संवाददाता: देवानंद पांडेय

Oplus_131072

संत कबीर नगर। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए पुलिस द्वारा लगातार सतर्कता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना महुली पुलिस ने शराब की दुकानों और उनके आसपास के क्षेत्रों में विशेष चेकिंग एवं निगरानी अभियान चलाया।इस दौरान पुलिस टीमों ने शराब की दुकानों के आसपास अनावश्यक रूप से बैठने वाले लोगों, संदिग्ध व्यक्तियों और अराजक तत्वों पर विशेष नजर रखी। पुलिसकर्मियों ने मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ कर उनकी गतिविधियों की जानकारी ली। संदिग्ध परिस्थितियों में पाए जाने वाले व्यक्तियों को कानून का उल्लंघन करने पर नियमानुसार कार्रवाई की चेतावनी दी गई। महुली पुलिस ने शराब की दुकानों के संचालकों को भी सख्त निर्देश दिए। उनसे कहा गया कि दुकान के आसपास अनावश्यक भीड़ एकत्र न होने दें और किसी भी प्रकार की विवादित, संदिग्ध या अवैध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें।
पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने कहा कि “शराब की दुकानों के आसपास शांति एवं कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाले किसी भी प्रयास को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना और आम नागरिकों को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराना पुलिस की प्राथमिकता है।”
पुलिस के अनुसार अभियान का उद्देश्य केवल कार्रवाई करना नहीं, बल्कि अपराध की संभावनाओं को पहले ही रोकना है। इसी उद्देश्य से शराब की दुकानों, बाजारों और अन्य संवेदनशील स्थानों पर पुलिस भ्रमण और निगरानी लगातार जारी रखी जा रही है। महुली पुलिस ने आमजन से भी अपील की कि शराब का सेवन करने के बाद सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग, गाली-गलौज, महिलाओं एवं राहगीरों से अभद्रता न करें। ऐसा करने वालों के विरुद्ध बिना किसी भेदभाव के विधिक कार्रवाई की जाएगी।

International

RELATED ARTICLES