Thursday, August 20, 2026

National

spot_img

संपूर्णानगर थाने में शान से फहराया गया तिरंगा, पुलिसकर्मियों ने लिया देशसेवा का संकल्प

Oplus_131072

ब्यूरो अमरनाथ/बेनकाब भ्रष्टाचार न्यूज़, खीरी

लखीमपुर खीरी। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 80 वें 15 अगस्त को थाना संपूर्णानगर परिसर में राष्ट्रीय पर्व उत्साह और गरिमापूर्ण वातावरण में मनाया गया। थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार ने थाना परिसर में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया। ध्वजारोहण के दौरान पुलिसकर्मियों ने देश की एकता एवं अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया। बीर शहीदों को याद कर उनको नमन किया गया।

इस अवसर पर थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार ने पुलिसकर्मियों को ईमानदारी, अनुशासन और पूरी जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि आम जनता की सुरक्षा और क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।

कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने संविधान और कानून का सम्मान करने, देश की सुरक्षा में योगदान देने तथा समाज में शांति, सद्भाव और भाईचारा बनाए रखने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के अंत में थानाध्यक्ष ने सभी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं और देशहित में पूरी निष्ठा के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

International

RELATED ARTICLES