Thursday, August 20, 2026

National

spot_img

श्रावण मास के पावन अवसर पर आज सोमवार को पुलिस अधीक्षक देवरिया श्री अभिजित आर. शंकर पहुंचे बाबा महेन्द्रनाथ मन्दिर महेन थाना मदनपुर, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था का लिया जायजा

बेनकाब भ्रष्टाचार न्यूज देवरिया 

देवरिया श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम दर्शन एवं कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से आज दिनांक 17.08.2026 को पुलिस अधीक्षक देवरिया श्री अभिजित आर. शंकर द्वारा थाना मदनपुर क्षेत्रान्तर्गत स्थित बाबा महेन्द्रनाथ महेन मन्दिर का स्थलीय निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान मंदिर परिसर एवं उसके आसपास की सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण तथा श्रद्धालुओं को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का गहनता से अवलोकन किया गया ।

महोदय द्वारा मंदिर परिसर में स्थापित सुरक्षा व्यवस्था, प्रवेश एवं निकास मार्ग, बैरिकेडिंग, पार्किंग व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की निगरानी,महिला एवं पुरुष पुलिस बल की तैनाती तथा संवेदनशील स्थलों पर लगाए गए ड्यूटी प्वाइंट का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए ।

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सतर्क एवं मुस्तैद रहकर अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए । उन्होंने कहा कि भीड़ अधिक होने की स्थिति में श्रद्धालुओं को व्यवस्थित कतारबद्ध तरीके से दर्शन कराया जाए तथा किसी भी प्रकार की अफवाह अथवा असामाजिक गतिविधि पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए ।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने श्रद्धालुओं से संवाद कर उनकी सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की तथा उन्हें सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण वातावरण में दर्शन कराने हेतु बताया की जनपदिय पुलिस तत्पर है ।जनपद देवरिया पुलिस श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम यातायात, प्रभावी कानून-व्यवस्था तथा शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है।

हेमन्त कुशवाहा (सह मंण्डल प्रभारी)

International

RELATED ARTICLES