Wednesday, August 5, 2026

National

spot_img

*डीएम के औचक निरीक्षण में कस्तूरबा विद्यालय की खुली व्यवस्थाओं की पोल, पढ़ाई और सफाई पर जताई नाराजगी* /संवाददाता देवानंद पांडेय

संत कबीर नगर। जिलाधिकारी आलोक कुमार ने विकासखंड हैंसर बाजार स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय कोचरी का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी भी मौजूद रहे। विद्यालय में पठन-पाठन की गुणवत्ता, साफ- सफाई और अन्य व्यवस्थाओं में कमियां मिलने पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाते हुए तत्काल सुधार के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान विद्यालय में कार्यरत छह शिक्षकों में से पांच उपस्थित मिले। जिलाधिकारी ने छात्राओं से अंग्रेजी की पुस्तक पढ़ने को कहा, लेकिन अधिकांश छात्राएं संतोषजनक ढंग से पाठ नहीं पढ़ सकीं। इस पर उन्होंने पठन-पाठन की गुणवत्ता पर नाराजगी व्यक्त करते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित कुमार सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी तथा शिक्षकों को शिक्षण व्यवस्था में सुधार लाने के निर्देश दिए।
विद्यालय परिसर और शौचालयों में साफ-सफाई की स्थिति भी संतोषजनक नहीं मिली। इस पर जिलाधिकारी ने खंड शिक्षा अधिकारी को नियमित सफाई सुनिश्चित कराने तथा परिसर की व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने छात्राओं की नामांकन के सापेक्ष उपस्थिति, भोजन, दैनिक उपयोग की सामग्री और अन्य सुविधाओं की भी जानकारी ली। उन्होंने वार्डन एवं संबंधित कर्मचारियों को शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने और छात्राओं को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान विद्यालय के अभिलेखों की भी जांच की गई। जिलाधिकारी ने छात्राओं से संवाद कर उन्हें पढ़ाई के प्रति प्रेरित किया। साथ ही छात्रावास, रसोईघर, शौचालय और पूरे परिसर की साफ-सफाई व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश दिए।
विद्यालय परिसर में बन रहे एलबीडी (प्रयोगशाला) भवन के निर्माण कार्य को तत्काल रोकने के निर्देश देते हुए उसके लिए अलग से भूमि चिन्हित करने को कहा। वहीं, विद्यालय में स्थापित सोलर लाइट और आरओ सिस्टम खराब मिलने पर उन्हें शीघ्र दुरुस्त कराने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित कुमार सिंह, ओएसडी राकेश कुमार तथा संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

International

RELATED ARTICLES