Wednesday, August 5, 2026

National

spot_img

*डीएम व एसपी द्वारा संयुक्त रुप से श्रावण मास/कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत बिड़हरघाट व बाबा बैजूनाथ धाम शिव मंदिर पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण कर तैयारियों का लिया गया जायजा, संबंधित अधिकारियों को दिये गये आवश्यक दिशा-निर्देश।*। /संवाददाता देवानंद पांडेय

संत कबीर नगर। जिलाधिकारी आलोक कुमार व पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना द्वारा श्रावण मास के शुभारंभ अवसर पर कावड़ यात्रियों की सुविधा एवं सुरक्षा व कानून व्यवस्था के दृष्टिगत संयुक्त रुप से तहसील धनघटा अंतर्गत बिड़हरघाट व बाबा बैजूनाथ धाम शिव मन्दिर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा घाट की साफ सफाई, गोताखोरों की उपलब्धता, सीसीटीवी कैमरा, चेंज रुम, लाउडस्पीकर आदि की व्यवस्था/क्रियाशीलता सुनिश्चित करने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। श्रावण मास के दौरान कांवड़ियों/शिव भक्तों द्वारा बिड़हर घाट से जल उठाकर बैजूनाथ धाम व तामेश्वर धाम शिव मंदिर पर जलाभिषेक किया जाता है, इसके दृष्टिगत निरीक्षण के दौरान अधिकारीद्वय द्वारा घाट पर साफ-सफाई, कावड़ यात्रियों के आवागमन के रास्तों पर यातायात व्यवस्था का सुचारू संचालन, सड़क सुरक्षा, अवाधित विद्युत आपूर्ति एवं सुरक्षित आवागम की व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने हेतु संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए गए ताकि कावरियों को किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े।
डीएम व एसपी द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत कांवड़ यात्रियों के आवागमन मार्ग पर सतर्कता के साथ ड्यूटी व निगरानी करने हेतु निर्देशित किया गया जिससे कि आने जाने वाले कावंड़ियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो व कांवड़ यात्रियों की हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराने आदि के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा श्रावण मास के दृष्टिगत जनपद में शांति व सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने के लिए संबंधित पुलिस अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमण करते रहने के निर्देश दिये गये। निरीक्षण के क्रम में श्रावण मास के दौरान कांवड़ियों शिव भक्तों की सुविधाओं का ध्यान रखते हुए जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा बाबा बैजूनाथ धाम शिव मंदिर पर पहुंचकर शिव भक्तों द्वारा जलाभिषेक के दौरान की जाने वाली व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मंदिर परिसर में कहीं-कहीं पर धंसी हुई ईटों को सीएनडीएस के प्रोजेक्ट मैनेजर को ठीक कराने हेतु निर्देशित किया गया, साथ ही साथ जिलाधिकारी ने जिला पंचायत राज अधिकारी एवं एडीओ पंचायत को निर्देशित किया कि मंदिर परिसर में साफ सफाई की व्यवस्था नियमित एवं सुदृढ़ रखी जाए जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की सुविधा न हो।

International

RELATED ARTICLES