संत कबीर नगर। धनघटा तहसील में अधिवक्ताओं के लिए आधुनिक चेंबर निर्माण कार्य शुरू होने से अधिवक्ता समुदाय में उत्साह का माहौल है। इस पहल पर तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष दिलीप राय ने नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि एवं पूर्व विधानसभा प्रत्याशी नील मणि की सराहना की।
अध्यक्ष दिलीप राय ने कहा कि “नील मणि केवल जनप्रतिनिधि ही नहीं, बल्कि जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने वाले नेता हैं। अधिवक्ताओं की वर्षों पुरानी मांग को गंभीरता से लेते हुए चेंबर निर्माण का कदम उठाया जाना अत्यंत सराहनीय है। इससे अधिवक्ताओं को बेहतर कार्य वातावरण मिलेगा और न्यायिक कार्यों के संचालन में सुविधा होगी।”
उन्होंने आगे कहा कि “समाज के हर वर्ग के हित में कार्य करना नील मणि की पहचान बन गई है। क्षेत्र के विकास और जनकल्याण के प्रति उनका समर्पण आमजन का विश्वास मजबूत कर रहा है।” चेंबर निर्माण की सूचना से धनघटा तहसील के अधिवक्ताओं में खुशी की लहर है। अधिवक्ताओं ने उम्मीद जताई कि यह कार्य जल्द पूर्ण होकर उनके उपयोग में आएगा, जिससे न्यायिक व्यवस्था को और मजबूती मिलेगी।
स्थानीय लोगों का मानना है कि जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देना ही एक सच्चे जनसेवक की पहचान है, और नील मणि इसी भावना के साथ क्षेत्र के विकास में निरंतर योगदान दे रहे हैं।
*संत कबीर नगर: धनघटा तहसील में अधिवक्ता चेंबर निर्माण शुरू, बार अध्यक्ष ने नील मणि की सराहना की* /संवाददाता: देवानंद पांडेय संत कबीर नगर।