संत कबीर नगर। धनघटा विधानसभा क्षेत्र के मुखलिसपुर स्थित चौधरी चरण सिंह निरीक्षण भवन में विधायक गणेश चंद्र चौहान ने गुरुवार को क्षेत्र के नागरिकों की बिजली संबंधी समस्याओं को लेकर जनसुनवाई की। जनसुनवाई में बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने लो-वोल्टेज, जर्जर विद्युत तार, अघोषित बिजली कटौती, खराब ट्रांसफार्मर तथा अन्य विद्युत आपूर्ति से जुड़ी समस्याओं से विधायक को अवगत कराया। जनसमस्याओं को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए विधायक ने शिकायतों को गंभीरता से सुना और विद्युत विभाग के संबंधित अधिकारियों को तत्काल निरीक्षण भवन में तलब किया। विधायक ने अधिकारियों के सामने विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में व्याप्त बिजली की समस्याओं का विस्तार से उल्लेख किया और शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति सुचारु रखने के लिए मरम्मत कार्यों में लापरवाही न बरती जाए। जर्जर तारों को बदला जाए, खराब ट्रांसफार्मरों को जल्द बदला जाए और लो-वोल्टेज की समस्या का स्थायी समाधान किया जाए ताकि आम जनता को राहत मिल सके।
विधायक ने कहा कि सरकार की मंशा के अनुरूप प्रत्येक नागरिक को बेहतर विद्युत व्यवस्था उपलब्ध कराना प्रशासन की जिम्मेदारी है। जनता की समस्याओं का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
जनसुनवाई में मौजूद लोगों ने समस्याओं को गंभीरता से सुनने और अधिकारियों को मौके पर बुलाकर समाधान की पहल करने पर विधायक गणेश चंद्र चौहान का आभार व्यक्त किया। विधायक ने भरोसा दिलाया कि विधानसभा क्षेत्र के विकास और जनता की मूलभूत सुविधाओं के लिए वे लगातार प्रयासरत रहेंगे।
*धनघटा: विधायक गणेश चंद्र चौहान ने सुनीं बिजली उपभोक्ताओं की समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश* / संवाददाता देवानंद पांडेय