Tuesday, August 4, 2026

National

spot_img

*संत कबीर नगर:खाद दुकानों पर कृषि विभाग की बड़ी छापेमारी* [36 प्रतिष्ठानों की जांच, एक लाइसेंस निलंबित,9 को नोटिस]* /संवाददाता देवानंद पांडेय

संत कबीर नगर। जिला कृषि अधिकारी, डॉ0 सर्वेश कुमार यादव ने बताया है कि शासन द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में आकस्मिक छापे डालने हेतु जिलाधिकारी द्वारा जारी किए गए निर्देश के क्रम में जनपद में खाद/उर्वरक प्रतिष्ठानों की जांच हेतु कृषि विभाग के जनपद स्तरीय अधिकारियों, संबंधित उप ज़िलाधिकारी एवं वरिष्ठ प्राविधिक सहायक (ग्रुप-ए) की तीन संयुक्त टीम तहसीलवार क्रमशः खलीलाबाद में उप कृषि निदेशक डा0 राकेश कुमार सिंह, एवं उपजिलाधिकारी खलीलाबाद, तहसील धनघटा में डा० बृजेश कुमार चौधरी, व० प्रा० स० ग्रुप-ए/अपर जिला कृषि अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी एवं उपजिलाधिकारी धनघटा एवं तहसील मेहदावल में व० प्रा० स० ग्रुप-ए (भू०सं०), अपर जिला सहकारी अधिकारी (सहकारिता), मेंहदावल एवं नायब तहसीलदार मेंहदावल की टीमें गठित कर उर्वरकों की जांच हेतु कुल 36 दुकानों औचक छापामार की कार्यवाही की गई। छापेमारी की कार्यवाही के दौरान कुछ दुकानों/प्रतिष्ठानों से कुल 10 नमूने लेते हुए 1 दुकानदार का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया। इसके साथ-साथ कुल 9 दुकानदारों/प्रतिष्ठानों पर अनियमितता पाए जाने पर उन्हें कारण बताओ नोटिस भी जारी किए गए।औचक निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य यूरिया एवं डीएपी सहित अन्य फॉस्फेटिक उर्वरकों की उपलब्धता की स्थिति पर नज़र रखने के साथ ही साथ किसानों को किस मूल्य पर खाद उपलब्ध हो रही है कि नहीं, अवैध तरीक़े से उर्वरक भंडारण, कालाबाज़ारी एवं उर्वरक के साथ किसी अन्य उत्पाद की जबरन टैगिंग आदि से संबंधित बिंदुओं पर जाँच करना था। जनपद में प्रमुख प्रतिष्ठान जिनका निरीक्षण किया गया निम्न है-
👉कसौधन कृषि सेवा केंद्र बण्डा बाज़ार धनघटा।
👉सुधीर खाद भण्डार धनघटा। 👉दुर्गा खाद भंडार उमरिया बाज़ार, धनघटा।
👉आईएफएफडीसी, उमरिया बाज़ार धनघटा।
👉 डीसीएफ, उमरिया बाज़ार, धनघटा ।
👉 किसान सेवा केंद्र चकिया, धनघटा।
👉मौर्या खाद बीज भंडार शिवापार, धनघटा।
👉बीपैक्स किशनपुर, धनघटा।
👉गुप्ता खाद भंडार, गोइठहा।

अतिकुर्रहमान खाद भंडार, नेतारी खुर्द,

बी पैक्स- साँथा, आई एफ एफ डी सी, कुसौनाखुर्द, उपाध्याय फर्टिलाइजर्स, साथा,
बी पैक्स- सोरौली, शक्ति कृषि सेवा केंद्र, मैलानी, भारत ट्रेडर्स तिघरा, बघौली,आदि का निरीक्षण किया गया।
जिला कृषि अधिकारी द्वारा बताया गया कि इस प्रकार जनपद मे उर्वरकों की कोई कमी नहीं है।जाँच में पाया गया कि किसानों को खाद मिलने में समस्या नहीं आ रही कुछ दुकानदारों के यहाँ गड़बड़ी मिलने पर उनको तत्काल कारण बताओ नोटिस एवं निलंबन की कार्यवाही की गई।इस समय उर्वरकों की उपलब्धता में किसान भाइयो को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी, जिसके लिए आवश्यक प्रबंध समय समय पर किए जा रहे हैं।अतः खाद की दुकानों पर गुणवत्ता नियंत्रण, ओवर रेटिंग एवं कालाबाजारी रोकने हेतु औचक छापामार कार्रवाई आगे भी सघन रूप से जारी रहेगी।संलिप्तता पाए जाने पर सख़्त कार्रवाई की जाएगी।

International

RELATED ARTICLES