संत कबीर नगर। यह अत्यंत हर्ष का विषय है कि बेलहर कला विकासखंड में खंड विकास अधिकारी के पद पर अपनी सेवाएं दे रहीं श्वेता वर्मा को उत्तर प्रदेश शासन द्वारा पदोन्नति प्रदान की गई है। ग्राम्य विकास अनुभाग- 1, उत्तर प्रदेश शासन द्वारा दिनांक 07 जुलाई 2026 को जारी आदेश के अनुसार श्वेता वर्मा को जिला ग्राम्य विकास अभिकरण, अयोध्या में परियोजना निदेशक के महत्वपूर्ण पद पर तैनात किया गया है। उन्हें तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त होकर अयोध्या में नवीन तैनाती पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। श्वेता वर्मा ने बेलहर कला में अपने कार्यकाल के दौरान मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन एवं अन्य ग्रामीण विकास योजनाओं के प्रभावी एवं पारदर्शी क्रियान्वयन में उल्लेखनीय योगदान दिया। उनके कुशल नेतृत्व एवं जनसेवा की भावना की जनपद भर में सराहना की गई। अब परियोजना निदेशक के रूप में वह अयोध्या जनपद में मनरेगा, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना सहित समस्त ग्रामीण विकास योजनाओं के संचालन एवं अनुश्रवण का दायित्व संभालेंगी।
उनकी इस उपलब्धि पर जनपद संत कबीर नगर के जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं समस्त शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं। यह संत कबीर नगर के लिए गौरव की बात है।
*संत कबीर नगर: बेलहर कला की बीडीओ श्वेता वर्मा को अयोध्या का परियोजना निदेशक नियुक्त किए जाने पर लोगों ने दी बधाई* /संवाददाता देवानंद पांडेय