Wednesday, August 5, 2026

National

spot_img

*बिजली संकट से लोग परेशान, बच्चे भी अंधेरे में रात बिताने को मजबूर

*

(ब्यूरो/ बेनकाब भ्रष्टाचार न्यूज़)

संपूर्णानगर (लखीमपुर खीरी)। खजुरिया रोड (वन विभाग क्षेत्र में) बिजली आपूर्ति बाधित रहने से लोगों की परेशानी लगातार (रात्रि में) बढ़ती जा रही है। देर रात तक बिजली बहाल न होने के कारण कई परिवारों को घरों के बाहर बैठकर रात गुजारनी पड़ी। मच्छरों के प्रकोप से छोटे बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि 36 घंटे के बाद भी ट्रांसफॉर्मर न लग पाने के कारण क्षेत्र के कई घरों में बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। उनका कहना है कि जिन उपभोक्ताओं ने निजी तार उपलब्ध कराकर दूसरी ओर से अस्थायी कनेक्शन की व्यवस्था करा ली, उनके यहां बिजली पहुंच गई, जबकि अन्य उपभोक्ता 36 घंटे के बाद भी अंधेरे में रहने को मजबूर हैं।

लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका। उन्होंने विद्युत विभाग से मांग की है कि मामले की तत्काल जांच कर ट्रांसफॉर्मर की व्यवस्था की जाए और सभी प्रभावित उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति शीघ्र बहाल की जाए।

यदि संबंधित अधिकारी या विद्युत विभाग का पक्ष प्राप्त होता है, तो उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।

International

RELATED ARTICLES