Saturday, June 20, 2026

National

spot_img

*सेना अधिकारी की बेटी ने किया नाम रोशन: दीक्षा सिंह CNET- 2026 में 23 वीं रैंक लाकर जिले का नाम किया रोशन* संवाददाता देवानंद पांडेय *बस्ती की बेटी दीक्षा सिंह ने किया कमाल: सीएनईटी- 2026 में ऑल इंडिया में हासिल की 23 वां स्थान !* संवाददाता देवानंद पांडेय बस्ती

बस्ती। जिले की होनहार छात्रा दीक्षा सिंह ने अटल बिहारी वाजपेयी चिकित्सा विश्वविद्यालय, लखनऊ द्वारा आयोजित कॉमन नर्सिंग एंट्रेंस टेस्ट (सीएनईटी)-2026 में शानदार सफलता हासिल करते हुए ऑल इंडिया ओपन रैंक 23 प्राप्त की है। इस उपलब्धि से परिवार, क्षेत्र और जनपद में खुशी की लहर दौड़ गई है।
दीक्षा सिंह ने परीक्षा में कुल 120 में से 96 अंक प्राप्त किए हैं। उनके स्कोरकार्ड में काउंसलिंग हेतु पात्र घोषित किए जाने के बाद वह एम.एससी. नर्सिंग एवं एनपीसीसी (2 वर्षीय) पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया में शामिल होने की पात्र हो गई हैं।
दीक्षा ने अपनी हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की शिक्षा बस्ती से पूरी की, जबकि बी.एससी. नर्सिंग की डिग्री किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (केजीएमयू), लखनऊ से प्राप्त की है। उनके पिता भारतीय सेना में अधिकारी हैं तथा माता गृहिणी हैं, जो सामाजिक एवं धार्मिक गतिविधियों में सक्रिय रहती हैं।
दीक्षा की इस सफलता से गांव, मोहल्ले और रिश्तेदारों में उत्साह का माहौल है। परिजनों एवं शुभचिंतकों ने मिठाई बांटकर खुशी जाहिर की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर अखिलेश सिंह, ओमकेश पाल, पवन सिंह, प्रदीप सिंह, गुड्डू सिंह समेत अनेक लोगों ने उन्हें बधाई दी।
दीक्षा सिंह ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, शिक्षकों और निरंतर परिश्रम को दिया है। उन्होंने बताया कि उनका लक्ष्य नर्सिंग के क्षेत्र में उच्च विशेषज्ञता प्राप्त कर ग्रामीण क्षेत्रों में मातृ-शिशु स्वास्थ्य सेवाओं एवं आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था को बेहतर बनाने में योगदान देना है।
दीक्षा की यह उपलब्धि उन युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है, जो सीमित संसाधनों के बावजूद मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प के बल पर बड़ी सफलता हासिल करने का सपना देखते हैं। अब वह काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेकर आगे की औपचारिकताएं पूरी करेंगी।

International

RELATED ARTICLES