संत कबीर नगर । थाना बखिरा पुलिस ने खेत में प्रवाहित किए गए करंट की चपेट में आकर 10 वर्षीय बालक की मौत के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी मेहंदावल सर्वदमन सिंह के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बखिरा पुलिस ने मुकदमा संख्या 232/2026 में वांछित अभियुक्त कमलेश पुत्र रामानंद निवासी शिवापार, थाना बखिरा को खैरवा मोड़ नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया।
पुलिस के मुताबिक, 9 जून को शिवापार निवासी अखिलेश यादव ने थाना बखिरा में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि आरोपी पक्ष ने अपने खेत की सुरक्षा के लिए लगाए गए तारों में सीधे बिजली का करंट प्रवाहित कर रखा था। इसी दौरान उनका 10 वर्षीय पुत्र अमन करंट की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
तहरीर में यह भी आरोप लगाया गया कि घटना के बाद आरोपी पक्ष के लोग लाठी-डंडे और ईंट लेकर उनके घर पहुंचे तथा मुकदमा दर्ज कराने पर जान से मारने की धमकी दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने गैर इरादतन हत्या समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना बखिरा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना कर दिया।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक राजेश कुमार, कांस्टेबल राजन खरवार तथा आरक्षी अनुज सिंह शामिल रहे।
*खेत में दौड़ रहे करंट से मासूम की मौत, आरोपी को बखिरा पुलिस ने किया गिरफ्तार !*। संवाददाता देवानंद पांडेय