Saturday, June 20, 2026

National

spot_img

*जनशिकायतों के निस्तारण में संत कबीर नगर प्रदेश में प्रथम, लगातार 12वीं बार हासिल की उपलब्धि* /संवाददाता देवानंद पांडेय

संत कबीर नगर। जनशिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण में संत कबीर नगर पुलिस ने एक बार फिर प्रदेश स्तर पर अपनी उत्कृष्ट कार्यशैली का परिचय दिया है। आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की मई 2026 की मासिक रैंकिंग में जनपद संत कबीर नगर को उत्तर प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। खास बात यह है कि जनपद ने लगातार 12वीं बार यह उपलब्धि हासिल की है।पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में जनशिकायतों के त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण के लिए लगातार प्रभावी प्रयास किए जा रहे हैं। शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को गंभीरता से सुनने, उनके साथ बेहतर व्यवहार करने तथा गुण-दोष के आधार पर निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश सभी थाना प्रभारियों और थानाध्यक्षों को दिए गए हैं।आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का निस्तारण निर्धारित समयावधि के भीतर किया जाता है। प्रत्येक प्रकरण की जांच संबंधित अधिकारी द्वारा मौके पर जाकर की जाती है तथा तथ्यों के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाती है। शिकायतों की जांच रिपोर्ट का भी उच्च स्तर पर परीक्षण किया जाता है और यदि रिपोर्ट संतोषजनक नहीं पाई जाती तो प्रकरण को पुनः जांच के लिए वापस भेजा जाता है।

मई 2026 की रैंकिंग में जनपद के 10 में से 9 थानों ने प्रदेश स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया। केवल थाना धर्मसिंहवा इस सूची में शामिल नहीं रहा। पुलिस विभाग का कहना है कि शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण और जनता के प्रति जवाबदेही की नीति के कारण यह सफलता संभव हो सकी है।

पुलिस अधीक्षक ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को भविष्य में भी इसी प्रकार मेहनत और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के निर्देश दिए हैं, ताकि जनपद की यह उपलब्धि लगातार बनी रहे।

International

RELATED ARTICLES