Saturday, June 20, 2026

National

spot_img

खान सर के समर्थन में उतरे अखिल भारतीय हिंदू सेवा दल के प्रदेश संगठन मंत्री अतुल कुमार तिवारी

खान सर के लिए छात्रों से की समर्थन की अपील– समाजसेवी अतुल तिवारी 

|| बेनकाब भ्रष्टाचार न्यूज़ BBN ||

जौनपुर।

अखिल भारतीय हिंदू सेवा दल, उत्तर प्रदेश के प्रदेश संगठन मंत्री जनपद जौनपुर के जफराबाद विधानसभा क्षेत्र निवासी समाजसेवी अतुल कुमार तिवारी (बुद्धिमान) ने लोकप्रिय शिक्षक ‘खान सर’ के समर्थन में बड़ा बयान जारी किया है। उन्होंने कहा कि खान सर के साथ किसी भी प्रकार का अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

समाजसेवी अतुल तिवारी ने कहा कि “मैं देश के सभी छात्र-छात्राओं एवं युवाओं से निवेदन करता हूं कि आप सभी देश के सबसे कर्मठ, सर्वश्रेष्ठ एवं लोकप्रिय अध्यापक खान सर को अपना पूर्ण समर्थन दें। क्यूंकि खान सर ने शिक्षा के क्षेत्र में क्रांति लाई है। उन्होंने सबसे कम शुल्क में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं गरीब व जरूरतमंद बच्चों तक पहुंचाई हैं। वे हमेशा युवाओं के अधिकारों की बात करते हैं और देश व समाज के मुद्दों पर निडर होकर सत्य के साथ खड़े होते हैं। और हमेशा सामाजिक कार्य करते हैं।खान सर हर परिस्थिति में छात्रों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहते हैं, उनके हक की लड़ाई लड़ते हैं।

लेकिन आज कुछ लोगों द्वारा उन्हें फंसाने और धर्म के नाम पर बदनाम करने का कुत्सित प्रयास किया जा रहा है। आज के समय में खान सर को हम सभी युवाओं के समर्थन की आवश्यकता है। इसलिए मेरा सभी देशवासियों, विशेषकर युवाओं से हाथ जोड़कर अनुरोध है कि आप एकजुट होकर खान सर का साथ दें और किसी भी अफवाह या साजिश का हिस्सा न बनें। हम खान सर के साथ किसी भी तरह का अन्याय नहीं होने देंगे।”

International

RELATED ARTICLES