Saturday, June 20, 2026

National

spot_img

डीएम व एसपी ने पुलिस भर्ती परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सकुशल परीक्षा संपन्न कराने के दिए निर्देश

बेनकाब भ्रष्टाचार न्यूज (देवरिया)

देवरिया जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी एवं पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर ने उत्तर प्रदेश आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा के सकुशल, निष्पक्ष एवं पारदर्शी संचालन के दृष्टिगत विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
अधिकारी द्वय ने बीआरडी इंटर कॉलेज, न्यू कॉलोनी देवरिया एवं जनता इंटर कॉलेज, सोनूघाट का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने परीक्षा कक्षों, प्रवेश व्यवस्था, अभ्यर्थियों की जांच प्रक्रिया, सीसीटीवी निगरानी, सुरक्षा व्यवस्था तथा परीक्षा संचालन से संबंधित व्यवस्थाओं का अवलोकन किया।
जिलाधिकारी ने केंद्र व्यवस्थापकों एवं ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों को निर्देशित किया कि परीक्षा की शुचिता, गोपनीयता एवं पारदर्शिता हर हाल में बनाए रखी जाए। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप परीक्षा को पूरी निष्पक्षता एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराया जाए तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता अथवा संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त सतर्कता बरती जाए तथा अभ्यर्थियों की जांच निर्धारित मानकों के अनुरूप की जाए। उन्होंने कहा कि परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए सभी अधिकारी पूरी जिम्मेदारी और सतर्कता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें।
निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने केंद्रों पर उपलब्ध व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त करते हुए परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए आवश्यक निर्देश दिए।

हेमन्त कुशवाहा (सह मंण्डल प्रभारी)

International

RELATED ARTICLES