लकड़ी गिराने पर महिला समेत तीन लोगों से मारपीट
विरोध करने पर लाठी-डंडा से हमला करने का आरोप प्राथना पत्र देकर न्याय की गुहार
संवाददाता, धीरेंद्र कुमार शर्मा
नवाबगंज। बहराइच थाना नवाबगंज क्षेत्र के ग्राम पंचायत जलालपुर के मजरा राजापुर में मकान के पास पेड़ की जड़ गिराने को लेकर महिला समेत तीन लोगों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता ने थाना नवाबगंज में तहरीर देकर बताया है कि मेरी भाभी रामप्यारी पत्नी रामकुमार अपने खेत में लगे पेड़ की जड़ को खुदवा कर अपने पुराने मकान के पास जमीन पर गिरवा रहीं थी जिसपर विपक्षी के घर के पास जड़ चले जाने के कारण से मेरी भाभी को मारने पीटने लगे जिस पर मैं फुरत राम आर्य बीच-बचाव करने पहुंचा तभी मेरे सर पर डंडे से वार कर दिया जिस से मुझे काफी चोट लग गई तथा उक्त प्रकरण पर उचित कार्यवाही की मांग की है।राजापुर निवासी गीता देवी पत्नी स्वर्गीय रामनारायन आर्य ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि शुक्रवार शाम के समय सुरलाल आर्य, रामबचन आर्य, गुल्ले, डेब्बा, रेशमा, मीना देवी, सुग्गा तथा नक्की एक राय सहित लोग इकट्ठा होकर उनके घर के पास पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडा व हाथ-मुक्कों से मारपीट कर दी। घटना में गीता देवी के अलावा फुरत राम आर्य के सर में काफी चोट आई है।भी लगे हैं, घायलों के मुताबिक शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे, जिसके बाद आरोपी वहां से भाग निकले और मारपीट में घायल लोगों ने शुक्रवार की रात सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चर्दा एंबुलेंस 108 से जाकर उपचार भी कराया है। पीड़ित परिवार का कहना है कि घटना के बाद से उनमें भय का माहौल है तथा भविष्य में किसी अप्रिय घटना की आशंका बनी हुई है।पीड़िता का आरोप है कि जाते समय विपक्षियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। उन्होंने मामले की जांच कर आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही की मांग की है। पुलिस ने तहरीर लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।






