संत कबीर नगर। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में मिशन शक्ति फेज-5.0 द्वितीय चरण के तहत जिले के सभी थानों में महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। एंटी-रोमियो टीमों ने बाजारों, स्कूलों और गांवों में जाकर महिलाओं- बालिकाओं को उनके अधिकार और सुरक्षा उपाय बताए। इस
अभियान के तहत सभी थानों की पुलिस ने ग्राम चौपाल लगाकर ग्रामीणों से संवाद किया और महिलाओं से जुड़ी समस्याओं के *त्वरित व विधिपूर्ण निस्तारण* का भरोसा दिलाया। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने और अपराधों के खिलाफ आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया गया।
*एंटी-रोमियो टीमों ने बांटे पम्पलेट*
जिले की सभी *एंटी-रोमियो टीमों* ने सार्वजनिक स्थलों, बाजारों और स्कूलों में जाकर *पम्पलेट बांटे* और मिशन शक्ति के उद्देश्यों की जानकारी दी। टीमों ने बालिकाओं को *गुड टच-बैड टच*, साइबर अपराध से बचाव और आत्मरक्षा के तरीके बताए।
*इन हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी:*
– *महिला हेल्पलाइन:* 1090
– *आपातकालीन सेवा:* 112
– *चिकित्सा सहायता:* 108
– *बाल सहायता:* 1098
– *साइबर हेल्पलाइन:* 1930
– *पोर्टल:* http://cybercrime.gov.in –
–
**कोतवाली खलीलाबाद** मीरगंज, बेलहवा, भुवरिया, दलेलगंज
**महिला थाना** मेंहदावल बाईपास
**महुली** मानपुर
**मेंहदावल** स्थानपार, बारागद्दी
**बखिरा** लेडुआ महुआ, रसूलाबाद
**धर्मसिंहवा** कसया, पोखरभिटवा, मेंहदूपार
एसपी संदीप मीना ने कहा कि _”मिशन शक्ति का मकसद *महिलाओं को सुरक्षित माहौल* देना है। कोई भी महिला परेशानी में *1090 या 112* पर तुरंत कॉल करें। पुलिस हर कदम पर उनके साथ है।”_






