(ब्यूरो खीरी) अमरनाथ/बेनकाब भ्रष्टाचार न्यूज़।
लखीमपुर खीरी।पलिया नगर में उस समय खासा उत्साह देखने को मिला, जब सुप्रीम कोर्ट की वरिष्ठ अधिवक्ता एवं राष्ट्रवादी विचारधारा की फायर ब्रांड वक्ता सुबुही खान का आगमन हुआ। उनके स्वागत को लेकर समर्थकों और स्थानीय लोगों में भारी उत्साह देखने को मिला।
देश के कई बड़े टीवी चैनलों, जिनमें Aaj Tak भी शामिल है, पर अपनी बेबाक राय और चर्चित बहसों के लिए पहचानी जाने वाली सुबुही खान का पलिया पहुंचने पर भाजपा नेता रवि गुप्ता ने भव्य स्वागत एवं सम्मान किया।
इस अवसर पर भाजपा नेता रवि गुप्ता ने पलिया विधानसभा की जनता की ओर से स्मृति चिन्ह एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया। कार्यक्रम के दौरान समर्थकों ने गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया और राष्ट्रवादी नारों से पूरा माहौल गूंज उठा।
स्थानीय लोगों का कहना है कि सुबुही खान के आगमन से क्षेत्र में राजनीतिक एवं सामाजिक चर्चाओं का माहौल और तेज हो गया है। उनके स्वागत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समर्थक एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।
देश की चर्चित वक्ता सुबुही खान पहुंचीं पलिया