Sunday, June 21, 2026

National

spot_img

*ई-रिक्शा में बैठकर करती थीं चैन स्नैचिंग, चार महिला अभियुक्तों समेत पांच गिरफ्तार, चैन व कार बरामद* जिला संवाददाता/ देवानंद पांडेय

संत कबीर नगर । पुलिस ने झपटमारी के एक मामले में एक पुरुष आरोपी समेत चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक पीली धातु की चैन तथा घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट डिजायर कार बरामद की है। अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह ने बताया कि क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद प्रियम राजशेखर पाण्डेय के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश दुबे के नेतृत्व में गठित टीम ने कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि थाना कोतवाली खलीलाबाद में दर्ज मुकदमा संख्या 406/2026, धारा 304(2) बीएनएस में कार्रवाई करते हुए आरोपियों को सूती मिल मगहर के दक्षिणी तिराहे के पास मोहम्मदपुर कठार क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। बाद में साक्ष्य संकलन के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी भी की गई। गिरफ्तार आरोपियों में राजेश यादव पुत्र रामानंद निवासी बाछापार थाना बड़हलगंज जनपद गोरखपुर, अनिता पत्नी राकेश निवासी लक्ष्मीपुर थाना बड़हलगंज, मुस्कान उर्फ आंचल पत्नी मेजर निवासी लक्ष्मीपुर थाना बड़हलगंज, आरती पत्नी राजकुमार निवासी कोहरा थाना गोला तथा नेहा पत्नी विकास निवासी लखनापार थाना बड़हलगंज जनपद गोरखपुर शामिल हैं। उन्होंने बताया कि 15 मई 2026 को वादी सचिदानंद त्रिपाठी निवासी भुजैनी थाना कोतवाली खलीलाबाद ने तहरीर देकर बताया था कि उनकी पत्नी रीता त्रिपाठी महादेवा बाजार बस्ती रिश्तेदारी में जा रही थीं। कांटे पुलिस चौकी के आगे बूंधा प्राइमरी स्कूल के पास ई-रिक्शा में पहले से बैठी तीन महिलाओं ने उनके साथ धक्का-मुक्की करते हुए गले की चैन छीन ली और बाद में एक सफेद रंग की स्विफ्ट डिजायर कार में बैठकर फरार हो गईं।पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे ई-रिक्शा, टेंपो तथा भीड़भाड़ वाले स्थानों पर महिलाओं को निशाना बनाकर उनके गले की चैन झपट लेते थे। गिरोह के आने-जाने के लिए वाहन की व्यवस्था राजेश यादव करता था। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक उमाशंकर त्रिपाठी, उपनिरीक्षक धर्मनाथ यादव, कांस्टेबल बलिराम यादव, मुकेश यादव, दुर्गेश कुमार वर्मा, आशुतोष सिंह, महिला कांस्टेबल गुंजन पाण्डेय तथा पूजा देवी शामिल रहीं।

International

RELATED ARTICLES