Saturday, June 20, 2026

National

spot_img

*संत कबीर नगर जनपद में ज्ञान भारतम् मिशन को लेकर कार्यशाला आयोजित* जिला संवाददाता/ देवानंद

संत कबीर नगर। भारत सरकार द्वारा ज्ञान भारतम् मिशन शुरू किया गया है। जिसका उद्देश्य भारत की प्राचीन व विशाल पाण्डुलिपि विरासत, हस्तलिखित ग्रन्थोें और प्राचीन ज्ञान परम्पराओं को खोजना, उनका डिजिटलीकरण करना और उन्हें संरक्षित करना है। ज्ञान भारतम् मिशन के अंतर्गत ज्ञान भारतम् पोर्टल/ऐप विकसित किया गया है। जिसमें प्राचीन हस्तलिखित पाण्डुलिपियों को पोर्टल/ऐप पर अपलोड किया जाना है। उक्त कार्य को सकुशल सम्पन्न करने हेतु मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी की अध्यक्षता में कार्यशाला/प्रशिक्षण का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुआ।
कार्यशाला में बताया गया कि इसमें प्राचीन हस्तलिपियों के सर्वेक्षण एवं ऐप के माध्यम से डिजिटल स्कैन करते हुए उनको अपलोड कराने के कार्य में सर्वेयर के तौर पर नामित 164 कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया गया। उक्त कार्यशाला में उपायुक्त श्रम रोजगार, डा0 प्रभात कुमार द्विवेदी, जिला विकास अधिकारी, प्रेम प्रकाश त्रिपाठी द्वारा जानकारी साझा की गयी। कार्यशाला में जानकारी देते हुए बताया गया कि यदि आम नागरिक के पास प्राचीन हस्तलिखित पाण्डुलिपि संरक्षित है, उसको पोर्टल पर अपलोड कराने हेतु मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय में संपर्क कर सूचित कर सकता है,अथवा प्ले स्टोर से ग्यान भारतम ऐप डाउनलोड कर उसके माध्यम से स्वयं अपलोड कर सकता है। इस अवसर पर जनपद के समस्त ग्राम विकास/ग्राम पंचायत अधिकारी, सहायक विकास अधिकारी, तकनीकी सहायक, समस्त अधिशासी अधिकारी द्वारा प्रतिभाग किया गया।

International

RELATED ARTICLES