Saturday, June 20, 2026

National

spot_img

व्यापारियों ने प्रधानमंत्री के नाम उप जिलाधिकारी एवं विधायक को सोपा ज्ञापन

व्यापारियों ने प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

(ब्यूरो खीरी) अमरनाथ/ बेनकाब भ्रष्टाचार न्यूज़।

पलिया/सम्पूर्णानगर, खीरी

नेपाल सरकार द्वारा लागू किए गए नए कानूनों के बाद बॉर्डर क्षेत्र के व्यापारियों के सामने कई समस्याएं उत्पन्न हो गई हैं। व्यापार प्रभावित होने से सम्पूर्णानगर सहित सीमावर्ती क्षेत्रों के कारोबारियों में चिंता का माहौल बना हुआ है।

इसी को लेकर नगर उद्योग व्यापार मंडल, सम्पूर्णानगर के पदाधिकारियों एवं क्षेत्रीय व्यापारियों ने विधायक रोमी साहनी तथा उपजिलाधिकारी डॉ. अवनीश सिंह को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में बताया गया कि नेपाल सरकार द्वारा 100 रुपये से अधिक मूल्य के भारतीय सामान को नेपाल ले जाने पर रोक लगाए जाने से सीमावर्ती व्यापार बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। व्यापारियों के दिल की धड़कन व्यापारियों के साथ कंधे से कंधा कदम से कदम मिलाकर चलने वाले व्यापार मंडलअध्यक्ष इश्तियाक अहमद खान का कहना है कि इससे हजारों छोटे व्यापारियों और आम नागरिकों की आजीविका पर असर पड़ रहा है।

नवनिर्मित व्यापार मंडल अध्यक्ष इश्तियाक अहमद खान, महामंत्री कुलदीप सिंह बरार सहित व्यापार मंडल के अन्य पदाधिकारियों ने मांग की कि, भारत सरकार नेपाल सरकार से वार्ता कर इस समस्या का शीघ्र समाधान कराए, ताकि वर्षों से चले आ रहे व्यापारिक संबंध सामान्य हो सकें और लोगों को राहत मिल सके।

व्यापारियों का कहना है कि नए नियमों के कारण सीमा क्षेत्र में व्यापारिक गतिविधियां प्रभावित हो रही हैं, जिससे स्थानीय कारोबारियों और आम लोगों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

इस दौरान व्यापार मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्री सहित कई पदाधिकारी एवं स्थानीय व्यापारी मौजूद रहे।

International

RELATED ARTICLES