Saturday, June 20, 2026

National

spot_img

सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 परिणाम: एसआर इंटरनेशनल एकेडमी का जलवा, छात्रों ने लहराया परचम* “परिश्रम और निरंतर प्रयास से ही मिलती है सफलता, निराश न हों विद्यार्थी”: चेयरमैन राकेश चतुर्वेदी जिला संवाददाता/ देवानंद पांडेय संत कबीर नगर।

संत कबीर नगर। सीबीएसई इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा 2026 के घोषित परिणामों में एसआर इंटरनेशनल एकेडमी नाथनगर के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया है। विद्यालय की छात्रा सावित्री सिंह ने 88.40% अंक प्राप्त कर विद्यालय टॉप किया, वहीं छात्रा गौरी ओझा ने 87.20 % अंक और छात्रा निदा फरहीन ने 86.80 % अंक एवं छात्र आदर्श कुमार ने 83.80%, समीर अहमद 82.20% अंक हासिल कर टाप टेन में शामिल हुए। छात्र अंश राय, छात्रा शिवानी यादव,छात्र हर्षित श्रीवास्तव और छात्रा लवली वर्मा ने भी बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन कर एकेडमी का मान बढ़ाया।एकेडमी के चेयरमैन पूर्व प्रमुख राकेश चतुर्वेदी ने परीक्षा में सफल छात्र- छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की सफलता उनके कठिन परिश्रम, अनुशासन और लगन का परिणाम है। उन्होंने कहा कि अच्छे अंकों के साथ सफलता प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राएं अपने उज्ज्वल भविष्य की ओर एक महत्वपूर्ण कदम बढ़ा चुके हैं। उन्होंने मेधावी विद्यार्थियों को आगे भी इसी प्रकार मेहनत और समर्पण के साथ अपने लक्ष्य की ओर बढ़ते रहने की प्रेरणा दी। वहीं ,अपेक्षा के अनुरूप अंक न प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ाते हुए उन्होंने कहा कि परीक्षा परिणाम जीवन का अंतिम पड़ाव नहीं होता। उन्होंने कहा कि कम अंक या असफलता से निराश होने के बजाय उससे सीख लेकर आगे बेहतर प्रदर्शन करने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि “परिश्रम से बढ़कर दुनिया में कोई विकल्प नहीं है। निरंतर प्रयास और आत्मविश्वास के बल पर हर लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।” उनके प्रेरणादायक संदेश से जहां सफल विद्यार्थियों में नया उत्साह देखने को मिला, वहीं कम अंक पाने वाले छात्रों में भी सकारात्मक सोच और नई ऊर्जा का संचार हुआ।
एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर मनोज कुमार पाण्डेय ने कहा कि एकेडमी का परीक्षा परिणाम शानदार रहा। छात्र अनवरत कठिन परिश्रम से बेहतर परिणाम हासिल कर रहे हैं। प्रिंसिपल दुर्गेश गोस्वामी ने सभी सफल छात्र-छात्राओं, अभिभावकों व शिक्षकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह सफलता छात्रों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन व अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। विद्यालय आगे भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए प्रतिबद्ध है। सफल छात्रों ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता व गुरुजनों को दिया।

International

RELATED ARTICLES