Sunday, June 21, 2026

National

spot_img

गैस की किल्लत से उपभोक्ता परेशान, कालाबाजारी के आरोप — डिलीवरी मैसेज के बावजूद नहीं मिला सिलेंडर

(ब्यूरो खीरी) अमरनाथ/ बेनकाब भ्रष्टाचार न्यूज़।

सम्पूर्णानगर, लखीमपुर खीरी:
क्षेत्र में रसोई गैस की भारी किल्लत से उपभोक्ता इन दिनों गंभीर परेशानियों का सामना कर रहे हैं। खासकर सम्पूर्णानगर स्थित भारत गैस एजेंसी को लेकर उपभोक्ताओं में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है।उपभोक्ताओं का आरोप है कि गैस एजेंसी द्वारा कालाबाजारी की जा रही है, जिससे आम लोगों को समय पर सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है। कई लोगों का कहना है कि उन्हें गैस डिलीवरी का मैसेज तो मिल गया, लेकिन वास्तविकता में सिलेंडर नहीं दिया गया। इससे लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। मामला यहीं तक सीमित नहीं है। कुछ उपभोक्ताओं ने यह भी आरोप लगाया है कि उनकी गैस पासबुक एजेंसी में जमा कर ली गई है और अब उसे वापस नहीं किया जा रहा है, जिससे उनकी समस्या और भी गंभीर हो गई है। पिछले करीब 10 दिनों से उपभोक्ता लगातार एजेंसी के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन उनकी समस्या का कोई समाधान नहीं निकल पा रहा है। भीषण गर्मी के बीच गैस न मिलने से घरों में खाना बनाना तक मुश्किल हो गया है, वहीं दुकानदारों का कामकाज भी प्रभावित हो रहा है। स्थिति तब और चिंताजनक हो जाती है जब जरूरत के समय गैस उपलब्ध नहीं होती, लेकिन बाजार में वही सिलेंडर ऊंचे दामों पर बेचे जाने की शिकायतें सामने आ रही हैं। इससे आम उपभोक्ता आर्थिक बोझ झेलने को मजबूर है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि आम जनता को राहत मिल सके। क्षेत्रवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही गैस आपूर्ति व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया, तो वे सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
आखिर कब जागेंगे जिम्मेदार अधिकारी?
क्या उपभोक्ताओं को यूं ही परेशानियों का सामना करना पड़ेगा, या प्रशासन इस गंभीर समस्या पर जल्द कोई ठोस कदम उठाएगा?

International

RELATED ARTICLES