Saturday, June 20, 2026

National

spot_img

देवरिया पुलिस लाइन्स में 17 प्लाटूनों की शानदार पासिंग आउट परेड, 485 महिला रिक्रूट्स शामिल

बेनकाब भ्रष्टाचार न्यूज (BBN)

देवरिया दिनांक 26.04.2026 को रिजर्व पुलिस लाइन्स देवरिया के परेड ग्राउंड में 485 रिक्रूट महिला कांस्टेबलों की पासिंग आउट परेड गरिमामय वातावरण में संपन्न हुई। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिलाधिकारी देवरिया श्रीमती दिव्या मित्तल रहीं। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक देवरिया श्री अभिजीत आर. शंकर द्वारा मुख्य अतिथि का स्वागत किया गया एवं परेड का निरीक्षण कराया गया। मुख्य अतिथि द्वारा परेड की सलामी ली गई तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली रिक्रूट महिला कांस्टेबलों को सम्मानित किया गया।
कुल 485 रिक्रूट महिला कांस्टेबलों में से 185 जनपद बहराइच से, 123 जनपद महाराजगंज से एवं 177 जनपद देवरिया से सम्मिलित रहीं। उक्त परेड का फर्स्ट-इन-कमाण्ड विभा तिवारी (टोली संख्या-09, चेस्ट नं0-258), सेकण्ड-इन-कमाण्ड: शन्नो (टोली संख्या-09, चेस्ट नं0-239) तथा थर्ड-इन-कमाण्ड: किरन यादव (टोली संख्या-08, चेस्ट नं0-210) रहीं। उक्त परेड में कुल 17 प्लाटून सम्मिलित हुईं । प्लाटून संख्या-01 के प्लाटून कमाण्डर अर्पिता वर्मा, प्लाटून संख्या-02 के प्लाटून कमाण्डर अल्का मौर्या, प्लाटून संख्या-03 के प्लाटून कमाण्डर आकृति सिंह, प्लाटून संख्या-04 के प्लाटून कमाण्डर सपना विजय कुंवर मौर्या, प्लाटून संख्या-05 के प्लाटून कमाण्डर सेजल, प्लाटून संख्या-06 के प्लाटून कमाण्डर ज्योति प्रजापति, प्लाटून संख्या-07 के प्लाटून कमाण्डर अन्नू भारती, प्लाटून संख्या-08 के प्लाटून कमाण्डर शीतल यादव, प्लाटून संख्या-09 के प्लाटून कमाण्डर प्राची वर्मा, प्लाटून संख्या-10 के प्लाटून कमाण्डर आस्था तिवारी, प्लाटून संख्या-11 के प्लाटून कमाण्डर अंकिता यादव, प्लाटून संख्या-12 के प्लाटून कमाण्डर अर्पिता पाण्डेय, प्लाटून संख्या-13 के प्लाटून कमाण्डर राधा पटेल, प्लाटून संख्या-14 के प्लाटून कमाण्डर सौम्या माधवी, प्लाटून संख्या-15 के प्लाटून कमाण्डर मंजू गौड़, प्लाटून संख्या-16 के प्लाटून कमाण्डर आकांक्षा सिंह एवं प्लाटून संख्या-17 के प्लाटून कमाण्डर कीर्ति राय रही। कार्यक्रम की मुख्य झलकियां* परेड में सभी 17 प्लाटूनों द्वारा सुसंगठित एवं आकर्षक मार्च-पास्ट प्रस्तुत किया गया। रिक्रूट महिला कांस्टेबलों ने अनुशासन, समर्पण एवं उत्कृष्ट प्रशिक्षण स्तर का परिचय दिया। मुख्य अतिथि जिलाधिकारी देवरिया श्रीमती दिव्या मित्तल द्वारा प्रशिक्षण की सराहना करते हुए रिक्रूट्स को कर्तव्यनिष्ठा एवं जनसेवा के प्रति समर्पित रहने का संदेश दिया गया एवं समाज में महिलाओं सुरक्षा एवं सहायता हेतु प्रेरित किया गया। *पुरस्कार*………कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि जिलाधिकारी देवरिया श्रीमती दिव्या मित्तल द्वारा शारीरिक प्रशिक्षण में प्रथम स्थान पाने वाली म0रि0आ0 सविता यादव को पुरस्कृत किया गया। शस्त्र प्रशिक्षण में प्रथम स्थान पाने वाली स्वाति सिंह, भीड़ नियंत्रण में प्रथम स्थान पाने वाली अंकिता तिवारी, बाह्य कक्ष परीक्षा में कुल योग में शीर्ष(सर्वांग सर्वोत्तम) स्थान प्राप्त करने वाली रश्मि सिंह को पुरस्कृत किया गया। अतःकक्ष परीक्षा में भारतीय न्याय संहिता 2023/भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023/भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली ललिता पाल, भारतीय संविधान/मानवाधिकार/लैंगिक संवेदनशीलता/पुलिस आचरण/व्यवहार एवं संवाद कौशल में शीर्ष स्थान प्राप्त करने वाली राधा सरोज, कंप्यूटर/सीसीटीएनएस एवं साइबर क्राइम में शीर्ष स्थान प्राप्त करने वाली अस्मिता पाण्डेय तथा अतःकक्ष परीक्षा में कुल योग में शीर्ष स्थान प्राप्त करने वाली काजल वर्मा को पुरस्कृत किया गया।

इसी क्रम में प्रशिक्षण प्रदान करने वाले प्रशिक्षक आई.टी.आई. शशिकिरण कुशवाहा व पी.टी.आई. मुकेश कुमार को सर्वश्रेष्ठ बाह्य प्रशिक्षक का पुरस्कार प्रदान किया गया एवं प्रशिक्षक निरीक्षक अरविन्द यादव को सर्वश्रेष्ठ अंतःविषय प्रशिक्षक के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) श्री आनन्द कुमार पाण्डेय, अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) श्री सुनील कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी लाइन्स श्री मनोज कुमार, क्षेत्राधिकारी नगर श्री संजय कुमार रेड्डी, क्षेत्राधिकारी आरटीसी श्रीमती दीपशिखा वर्मा, क्षेत्राधिकारी भाटपार रानी श्री अंशुमन श्रीवास्तव, क्षेत्राधिकारी बरहज श्री राजेश चतुर्वेदी, प्रतिसार निरीक्षक एवं अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

हेमन्त कुशवाहा (सह मंण्डल प्रभारी)

International

RELATED ARTICLES