Thursday, April 16, 2026

National

spot_img

आगामी होली एवं रमजान को सकुशल संपन्न कराने हेतु जनपद में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा बैठक संपन्न, आयुक्त महोदय एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक महोदय द्वारा दिये गये आवश्यक दिशा-निर्देशDeoria

बेनकाब भ्रष्टाचार न्यूज 

देवरिया आगामी त्यौहार होली एवं पवित्र रमजान माह के दृष्टिगत जनपद में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से आज पुलिस लाइन स्थित सभागार में उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता श्री अनिल ढींगरा, आयुक्त गोरखपुर तथा श्री एस. चनप्पा, पुलिस उप महानिरीक्षक, गोरखपुर परिक्षेत्र द्वारा संयुक्त रूप से की गई। 

बैठक में अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि होली एवं रमजान के दौरान सभी संवेदनशील एवं मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरती जाए। त्योहारों के मद्देनज़र पुलिस बल की पर्याप्त तैनाती, नियमित गश्त, ड्रोन एवं सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी तथा सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए। किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रामक सूचना पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए।

आयुक्त महोदय ने कहा कि त्योहारों का उद्देश्य सामाजिक सौहार्द और आपसी भाईचारे को सुदृढ़ करना है। अतः सभी अधिकारी आपसी समन्वय स्थापित करते हुए कार्य करें तथा स्थानीय जनप्रतिनिधियों, धर्मगुरुओं एवं शांति समिति के सदस्यों के साथ संवाद बनाए रखें। पुलिस उप महानिरीक्षक महोदय ने निर्देशित किया कि ड्यूटी में लापरवाही किसी भी स्तर पर स्वीकार नहीं की जाएगी तथा प्रत्येक अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर स्थिति का सतत निरीक्षण करें। 

इस अवसर पर जिलाधिकारी देवरिया, पुलिस अधीक्षक देवरिया सहित अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान करते हुए सभी संबंधित अधिकारियों को सौंपे गए दायित्वों का प्रभावी एवं समयबद्ध अनुपालन सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया।

प्रशासन की आमजन से अपील है कि वे त्योहारों को शांति, सौहार्द एवं आपसी सद्भाव के साथ मनाएं तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

हेमन्त कुशवाहा (देवरिया)

International

RELATED ARTICLES