Thursday, April 16, 2026

National

spot_img

हरित राजनांदगांव” की ओर बड़ी पहल: मां बमलेश्वरी मंदिर परिसर और धार्मिक स्थलों में सिंगल यूज प्लास्टिक होगा पूर्णतः प्रतिबंधित

।। रिपोर्ट– प्रदेश संवाददाता पत्रकार अतुल कुमार तिवारी ।।

कलेक्टर जितेंद्र यादव ने पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के प्रस्ताव का किया स्वागत; जन-जागरूकता अभियान चलाने का दिया आश्वासन।

प्लास्टिक के स्थान पर कपड़े के थैले और टोकनी के उपयोग को दिया जाएगा बढ़ावा।

संस्कारधानी राजनांदगांव को स्वच्छ, सुंदर और प्रदूषण मुक्त बनाने की दिशा में ‘पर्यावरण संरक्षण गतिविधि’ ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। संस्था के प्रतिनिधियों ने आज जिला कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव एवं जिला पंचायत सीईओ सुश्री सुरुचि सिंह से सौजन्य मुलाकात कर डोंगरगढ़ स्थित मां बमलेश्वरी देवी मंदिर परिसर सहित जिले के अन्य धार्मिक स्थलों को ‘सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त’ बनाने हेतु ज्ञापन सौंपा।

कलेक्टर ने की पहल की सराहना

मुलाकात के दौरान कलेक्टर श्री जितेंद्र यादव ने पर्यावरण संरक्षण गतिविधि द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि— “यह पहल अत्यंत सराहनीय एवं प्रेरणाप्रद है। संस्कारधानी की गरिमा के अनुरूप जिले को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए प्रशासन जन-जागरूकता अभियान चलाएगा।” उन्होंने आश्वस्त किया कि मंदिर परिसरों में प्लास्टिक पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने और विकल्पों के रूप में कपड़े के थैले या टोकनी के प्रयोग हेतु उचित कदम उठाए जाएंगे।

इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति

यह मुलाकात विभाग संयोजक मनोहर चंदेल एवं जिला संयोजक मयंक कृष्णा शर्मा के नेतृत्व में संपन्न हुई। प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से शामिल थे:

सौरभ खंडेलवाल (जिला एनजीओ प्रमुख)

शैंकी बग्गा (चेयरमैन, नगर निगम स्वास्थ्य विभाग)

निकुंज सिंघल (नगर संयोजक)

मौसमी शर्मा (शहर नारी शक्ति प्रमुख)

ममता शर्मा (सह-प्रमुख)

जन-भागीदारी पर जोर

पर्यावरण संरक्षण गतिविधि विगत कई वर्षों से राजनांदगांव में जन-भागीदारी के माध्यम से ‘वृक्ष लगाओ-वृक्ष बचाओ’, ‘जल संरक्षण’ और ‘पॉलिथीन मुक्त शहर’ जैसे अभियानों पर निरंतर कार्य कर रही है। संस्था ने आम जनता और स्थानीय व्यापारियों से हाथ जोड़कर अपील की है कि वे सिंगल यूज प्लास्टिक का त्याग करें और डोंगरगढ़ व राजनांदगांव को स्वच्छ बनाने में सहयोग दें।

“हम सभी को कदम से कदम मिलाकर अपनी आने वाली पीढ़ी के लिए एक हरित और स्वस्थ पर्यावरण सुनिश्चित करना होगा।”

— पर्यावरण संरक्षण गतिविधि टीम

International

RELATED ARTICLES