Thursday, April 16, 2026

National

spot_img

भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी का प्रयास नाकाम, 7 साइकिलों सहित कच्चे केले जब्त। बेनकाब भ्रष्टाचार न्यूज़ (ब्यूरो)

भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी का प्रयास नाकाम, 7 साइकिलों सहित कच्चे केले जब्त।

बेनकाब भ्रष्टाचार न्यूज़ (ब्यूरो)

लखीमपुर खीरी। भारत-नेपाल सीमा पर तैनात 49वीं बटालियन Sashastra Seema Bal (एसएसबी) पीलीभीत के जवानों ने खुफिया सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए कच्चे केले की तस्करी के प्रयास को विफल कर दिया।

जानकारी के अनुसार 23 फरवरी 2026 को सुबह 5:45 बजे बीओपी आजाद नगर एवं बीओपी वाशी की संयुक्त टीम ने थाना संपूर्णा नगर क्षेत्र में बीपी संख्या 769/6 से करीब 200 मीटर भारतीय सीमा के भीतर विशेष नाका लगाया। नाकाबंदी के दौरान भारत से नेपाल की ओर जा रही 7 साइकिलों को रोका गया, जिन पर कच्चे केले के बक्से लदे हुए थे।

नाका कमांडर द्वारा पूछताछ में संबंधित व्यक्तियों से माल के वैध दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वे कोई संतोषजनक उत्तर प्रस्तुत नहीं कर सके। आगे की पूछताछ में उन्होंने स्वीकार किया कि कच्चे केले सीमा स्तंभ संख्या 769/6 से लगभग 750 मीटर दक्षिण भारतीय क्षेत्र से एकत्र किए गए थे और नेपाल ले जाए जा रहे थे।

एसएसबी जवानों ने नियमानुसार सभी कच्चे केले के बक्से जब्त कर लिए हैं तथा आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार व्यक्तियों से तस्करी के नेटवर्क और अन्य संभावित संलिप्त लोगों के संबंध में पूछताछ जारी है।

सीमा पर एसएसबी की सतर्कता से एक बार फिर तस्करी की कोशिश नाकाम कर दी गई।

International

RELATED ARTICLES