Saturday, June 20, 2026

National

spot_img

सिंगाही खुर्द-सम्पूर्णानगर के प्रथम पेट्रोल पंप पर तीसरे दिन पहुंचा टैंकर, ईंधन लेने उमड़ी भारी भीड़

(ब्यूरो खीरी) अमरनाथ / बेनकाब भ्रष्टाचार न्यूज़

सिंगाही खुर्द-सम्पूर्णानगर क्षेत्र में पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति बाधित रहने के बाद तीसरे दिन पेट्रोल पंप पर टैंकर पहुंचने से लोगों ने राहत की सांस ली। पिछले दो दिनों से क्षेत्र के पेट्रोल पंपों पर ईंधन का वितरण नहीं हो पा रहा था, जिससे वाहन चालकों, किसानों और आम नागरिकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।

शनिवार को जैसे ही क्षेत्र के प्रथम पेट्रोल पंप पर पेट्रोल और डीजल से भरा टैंकर पहुंचा, वहां बड़ी संख्या में लोग अपने वाहनों में ईंधन भरवाने के लिए पहुंच गए। देखते ही देखते पंप पर लंबी कतारें लग गईं और भारी भीड़ का माहौल बन गया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले दो दिनों से ईंधन की कमी के कारण दैनिक कार्य प्रभावित हो रहे थे। टैंकर पहुंचने की सूचना मिलते ही आसपास के गांवों और कस्बों से भी लोग पेट्रोल पंप पर पहुंचने लगे।

पेट्रोल पंप प्रबंधन द्वारा भीड़ को नियंत्रित करने और व्यवस्थित तरीके से ईंधन वितरण कराने का प्रयास किया गया। क्षेत्रवासियों ने उम्मीद जताई है कि आने वाले दिनों में पेट्रोल और डीजल की नियमित आपूर्ति बनी रहेगी, जिससे किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

फोटो कैप्शन: सिंगाही खुर्द-सम्पूर्णानगर के प्रथम पेट्रोल पंप पर टैंकर पहुंचने के बाद पेट्रोल और डीजल भरवाने के लिए लगी वाहनों की लंबी कतार।

International

RELATED ARTICLES