(ब्यूरो/बेनकाब भ्रष्टाचार न्यूज़, लखीमपुर खीरी)
संपूर्णानगर स्थित सिंगाही खुर्द पब्लिक इंटर कॉलेज का खेल मैदान वर्षों से कूड़ा डंप किए जाने की समस्या से जूझ रहा है। इस वर्ष बरसात की पहली ही बारिश में मैदान पूरी तरह जलमग्न हो गया। मैदान के किनारे भारी मात्रा में जमा कूड़ा-कचरा और बंद पड़ी पुलिया के कारण पानी की निकासी नहीं हो सकी, जिससे पूरे मैदान में जलभराव हो गया।
स्थानीय लोगों के अनुसार खेल मैदान में लगातार कूड़ा फेंके जाने से स्थिति दिन-प्रतिदिन गंभीर होती जा रही है। जलभराव के कारण जलकुंभी फैल गई है और दुर्गंध के साथ मच्छरों का प्रकोप बढ़ने की आशंका भी बनी हुई है। इसका सीधा असर मैदान में खेलने वाले खिलाड़ियों, विद्यालय के विद्यार्थियों तथा आसपास के दुकानदारों पर पड़ रहा है, जिन्हें आवागमन और अन्य दैनिक कार्यों में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
व्यापार मंडल द्वारा पहले ही सभी व्यापारियों से अपील की गई थी कि कोई भी अपना व्यापारिक कूड़ा खेल मैदान में न डाले, लेकिन कई वर्ष बीत जाने के बाद भी कुछ लोग इस अपील की अनदेखी कर रहे हैं। लगातार कूड़ा फेंके जाने से पुलिया भी चोक हो गई है, जिसके कारण बरसात का पानी मैदान में भर जाता है।
क्षेत्रवासियों ने नगर पंचायत एवं संबंधित विभाग से मांग की है कि खेल मैदान में जमा कूड़े को तत्काल हटाया जाए, बंद पुलिया की सफाई कराकर जल निकासी की समुचित व्यवस्था की जाए तथा भविष्य में मैदान को कूड़ा मुक्त रखने के लिए सख्त निगरानी और आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि विद्यार्थियों और खिलाड़ियों को स्वच्छ एवं सुरक्षित खेल वातावरण उपलब्ध हो सके।
सिंगाही खुर्द पब्लिक इंटर कॉलेज का खेल मैदान बना कूड़ाघर, पहली बारिश में हुआ जलमग्न