सशस्त्र सीमा बल की सतर्कता से अवैध रूप से लाया जा रहा लहसुन जब्त

बहराइच । गिरीश चन्द पाण्डेय कमान्डेंट 42वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, बहराइच के नेतृत्व में भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी एवं अवैध गतिविधियों की रोकथाम हेतु निरन्तर सतर्कता एवं मुस्तैदी का परिचय देते हुए नेपाल से भारत लाए जा रहे लहसुन की एक खेप को जब्त किया। सुबह के करीब एसएसबी एक विशेष पेट्रोलिंग दल को सीमा क्षेत्र में रवाना किया गया जहां गश्त के दौरान दल बॉर्डर पिलर संख्या 651/05 के निकट पहुंचा जहां एक साइकिल तथा दो मोटरसाइकिलों पर बोरे लादकर तीन व्यक्ति नेपाल से भारत की ओर आते हुए दिखाई दिये और उनकी गतिविधियां संदिग्ध प्रतीत होने पर जवानों द्वारा उन्हें रोककर पूछताछ की गई और पूछताछ के दौरान व्यक्तियों ने बताया कि बोरों में लहसुन है। जब उनसे उक्त सामान से संबन्धित वैध बिल एवं अन्य दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया तो वे कोई भी दस्तावेज उपलब्ध नहीं करा सके। इसके बाद तीनों व्यक्तियों एवं सामान को विस्तृत जांच हेतु एसएसबी कैम्प लाया गया।पूछताछ में पकड़े गए व्यक्तियों ने अपने नाम मोहम्मद नजीर कबाड़िया उर्म लगभग 48 वर्षीय मोहम्मद सोनू उर्म लगभग 23 वर्षीय तथा अबु तालिब राउ उर्म लगभग 38 वर्षीय तथा उनके पास से दस बोरी लहसुन बरामद किया गया।उन्होंने दावा किया कि बरामद लहसुन उनका स्वयं का है जिसे वे नेपाल के जमुनाहा क्षेत्र से खरीदकर भारत में अपने सब्जी के ठेलों पर बिक्री के लिए ला रहे थे। हालांकि जांच के दौरान उनके पास सामान की खरीद एवं परिवहन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज नहीं पाए गए। उपलब्ध तथ्यों एवं परिस्थितियों के आधार पर यह स्पष्ट हुआ कि सामान को अनधिकृत मार्ग से नेपाल से भारत लाने का प्रयास किया जा रहा था।तत्पश्चात बरामद जब्त सामान एवं संबन्धित व्यक्तियों को अग्रिम विधिक कार्यवाहीं हेतु कस्टम कार्यालय रूपईडीहा के सुपुर्द कर दिया गया।






