Thursday, August 20, 2026

National

spot_img

*संत कबीर नगर: पीआरडी स्वयंसेवकों का दैनिक भत्ता बढ़कर 600 रुपये, कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ* संवाददाता देवानंद पांडेय

संत कबीर नगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को गोरखपुर के बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के पीआरडी स्वयंसेवकों के दैनिक भत्ते में 100 रुपये की बढ़ोत्तरी की घोषणा की। अब पीआरडी स्वयंसेवकों को 500 रुपये के स्थान पर 600 रुपये दैनिक भत्ता मिलेगा। मुख्यमंत्री ने पीआरडी स्वयंसेवकों के लिए मुख्यमंत्री कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ करने के साथ ही लखनऊ में बहुमंजिला पीआरडी बैरक का शिलान्यास भी किया। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण मंगलवार को जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में देखा और सुना गया। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी समेत अधिकारी- कर्मचारी और पीआरडी स्वयंसेवक मौजूद रहे।जिलाधिकारी आलोक कुमार ने पीआरडी स्वयंसेवकों का दैनिक भत्ता बढ़ाने और उन्हें मुख्यमंत्री कैशलेस चिकित्सा योजना से जोड़ने के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया। उन्होंने जनपद के सभी पीआरडी स्वयंसेवकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विभिन्न सरकारी एवं सार्वजनिक कार्यक्रमों के सुव्यवस्थित संचालन में पीआरडी जवानों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने स्वयंसेवकों से अपनी ड्यूटी का और बेहतर ढंग से निर्वहन करने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी आराधना द्विवेदी ने किया। इस अवसर पर जिला सूचना अधिकारी सुरेश कुमार सरोज समेत जनपद के पीआरडी स्वयंसेवक मौजूद रहे।

International

RELATED ARTICLES