Thursday, August 20, 2026

National

spot_img

*संत कबीर नगर: आईजीआरएस में प्रदेश में प्रथम आने पर पुलिसकर्मियों को मिला नगद पुरस्कार* संवाददाता: देवानंद पांडेय

संत कबीर नगर। आईजीआरएस पोर्टल पर जुलाई माह में जनशिकायतों के त्वरित, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में संत कबीर नगर पुलिस ने पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इस उपलब्धि में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
उत्कृष्ट कार्य करने वाले उपनिरीक्षकों को 1,500 रुपये तथा आरक्षी एवं कांस्टेबलों को 1,000 रुपये का नगद पुरस्कार प्रदान किया गया। पुलिस अधीक्षक ने सम्मानित पुलिसकर्मियों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि जनता की शिकायतों का समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं प्रभावी निस्तारण पुलिस की पहली प्राथमिकता होनी चाहिए। पीड़ित को न्याय दिलाना और उसकी समस्या का समाधान करना पुलिस का मुख्य कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि आईजीआरएस में मिली यह उपलब्धि सामूहिक प्रयास, बेहतर पर्यवेक्षण और जनशिकायतों के प्रति संवेदनशील एवं जवाबदेह पुलिसिंग का परिणाम है।
आईजीआरएस पर शिकायतों के त्वरित निस्तारण एवं थानों पर प्रभावी जनसुनवाई में उत्कृष्ट योगदान के लिए कोतवाली खलीलाबाद के आईजीआरएस प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र कुमार यादव, कांस्टेबल राजेश कुमार सिंह, मनीष कुमार मिश्रा व महिला कांस्टेबल पूर्णिमा पांडेय को सम्मानित किया गया। दुधारा थाने के वरिष्ठ उपनिरीक्षक उदयशंकर द्विवेदी व कांस्टेबल दीपक विश्वकर्मा तथा धनघटा थाने के उपनिरीक्षक विनोद यादव व महिला कांस्टेबल ललिता देवी को भी पुरस्कार मिला।इसके अलावा मेहदावल के कांस्टेबल सूरज पासवान,दुधारा के कांस्टेबल संदीप यादव, महुली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक संजय कुमार, कांस्टेबल विनोद कुमार प्रसाद व मुकेश चौरसिया, बखिरा‌ के उपनिरीक्षक रमेशचन्द्र, कांस्टेबल प्रवीण कुमार यादव व महिला कांस्टेबल कुमकुम मिश्रा तथा बेलहर कला के उपनिरीक्षक जयप्रकाश यादव, महिला कांस्टेबल कोमल देवी व कांस्टेबल शैलेष यादव को सम्मानित किया गया। महिला थाना के कांस्टेबल अजय मौर्या, धर्मसिहवा के उपनिरीक्षक संदीप राय, महिला कांस्टेबल शिवांगी शुक्ला व नेहा सिंह, साइबर क्राइम थाने के उपनिरीक्षक रमेश यादव, कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए रिकी सिंह व महिला मुख्य आरक्षी अमृता सिंह तथा अपर पुलिस अधीक्षक कार्यालय के कांस्टेबल चन्द्र वेद कन्नौजिया को भी नगद पुरस्कार दिया गया।

International

RELATED ARTICLES