संत कबीर नगर। नाथनगर ब्लॉक क्षेत्र में स्टेट क्वालिटी मॉनिटर बाबूराम साहू गुरुवार को मनरेगा के तहत वित्तीय वर्ष 2023-24 में कराई गई बड़ी विकास परियोजनाओं की जांच करने पहुंचे। कार्यस्थल पर CIB बोर्ड न मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई। वहीं गुणवत्ता जांचने पहुंचे अधिकारी की जांच प्रक्रिया सिर्फ मापन और फोटो खिंचाने तक सीमित रह गई तो ग्रामीणों ने भी सवाल उठाए।
ब्लॉक मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार मेरिट पर खरी उतरने वाली 8 ग्राम पंचायतों की परियोजनाएं चिन्हित की गईं। अंततः ग्राम पंचायत जयराम पट्टी की सीसी रोड, सकरैचा की स्कूल बाउंड्री और कोल्हूगाड़ा के खेल मैदान की गुणवत्ता जांची गई।जयराम पट्टी सीसी रोड और कोल्हूगाड़ा खेल मैदान पर CIB बोर्ड गायब मिला।
सकरैचा स्कूल बाउंड्री पर CIB बोर्ड तो था लेकिन उस पर बाउंड्री वॉल का क्षेत्रफल और व्यय धनराशि का विवरण अंकित नहीं था। इस पर श्री साहू ने संबंधित तकनीकी सहायकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
क्वालिटी मॉनिटर ने जयराम पट्टी में सीसी रोड पर स्टील की हथौड़ी एक बार ठोंक कर गुणवत्ता जांची। वहीं सकरैचा की बाउंड्री और कोल्हूगाड़ा के खेल मैदान के पिलर का मापन कर फोटो खिंचवा कर जांच पूरी कर ली।
साहब की “पारखी नजर” न देख पाने वाले ग्रामीणों ने परियोजनाओं की गुणवत्ता जांच पर सवाल खड़े करते हुए नाराजगी जताई। जांच के दौरान ग्राम प्रधान जयराम पट्टी राम संवारे ओझा, ब्लॉक टीए संजय पाण्डेय, फूलचंद यादव, विजय कुमार, राजेश कुमार सहित तमाम तकनीकी सहायक मौजूद रहे।
*संत कबीर नगर:नाथनगर ब्लॉक की 2023-24 की बड़ी मनरेगा परियोजनाओं की हुई जांच में कार्यस्थल पर CIB बोर्ड न मिलने पर SQM ने जताई नाराजगी* संवाददाता देवानंद पांडेय