Friday, August 21, 2026

National

spot_img

*संतकबीरनगर को 684 करोड़ की सौगात, योगी ने किया 201 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण- शिलान्यास* *खलीलाबाद में 116 और मेंहदावल क्षेत्र में 85 परियोजनाएं शामिल, लाभार्थियों को चेक, लैपटॉप व प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित* संवाददाता देवानंद पांडेय

संतकबीरनगर। बाबा तामेश्वरनाथ धाम और संत कबीर दास की पावन धरती संतकबीरनगर में आज 11 अगस्त 2026 दिन मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मान्यवर कांशीराम जी स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने खलीलाबाद और मेहदावल विधानसभा क्षेत्रों के विकास के लिए 684 करोड़ रुपये से अधिक लागत की 201 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर जिले में उत्साह का माहौल रहा।लोकार्पित और शिलान्यास की गई परियोजनाओं में खलीलाबाद विधानसभा क्षेत्र की 361 करोड़ रुपये से अधिक लागत वाली 116 परियोजनाएं तथा मेहदावल विधानसभा क्षेत्र की 322 करोड़ रुपये से अधिक लागत वाली 85 परियोजनाएं शामिल हैं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रावण मास की शिवरात्रि के अवसर पर जिलेवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि संत कबीर दास की धरती का नाम उनके नाम पर होना सभी के लिए प्रेरणा का विषय है। कबीर दास ने जाति-पाति और आडंबर का विरोध करते हुए समाज को मानवता, समानता और सद्भाव का संदेश दिया।उन्होंने कहा कि विकास कार्यों के माध्यम से आमजन के जीवन में समृद्धि, परिवर्तन और प्रगति लाकर ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को साकार किया जा सकता है। कानून व्यवस्था और विकास पर सरकार का जोर देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2017 से पहले प्रदेश में भय और अराजकता का माहौल था, जबकि वर्तमान सरकार ने कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने के साथ विकास को गति दी है। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में व्यापारी, नौजवान और आम नागरिक भयमुक्त वातावरण में अपना कार्य कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश विकास के विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार विकास के प्रत्येक क्षेत्र में जीरो टॉलरेंस की नीति के साथ कार्य कर रही है। युवाओं की प्रतिभा के साथ किसी भी स्तर पर अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने बाबा तामेश्वरनाथ धाम कॉरिडोर के विकास का उल्लेख करते हुए कहा कि कॉरिडोर को भव्य स्वरूप दिया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि विकास कार्यों के दौरान किसी का अहित नहीं होने दिया जाएगा। यह कॉरिडोर जनपद की आस्था के साथ-साथ विकास को भी नई दिशा देगा। उन्होंने बाबा बैजनाथ धाम मंदिर के जीर्णोद्धार से संबंधित कार्यों का प्रस्ताव तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। साथ ही संतकबीरनगर में भविष्य में विकास प्राधिकरण बनाए जाने की योजना पर विचार करने की बात कही। उन्होंने ‘वन डिस्ट्रिक्ट-वन मेडिकल कॉलेज’ के तहत जिले को भी आच्छादित करने की योजना पर विचार करने का आश्वासन दिया। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पिछले वर्षों में प्रदेश में एम्स, मेडिकल कॉलेज, इंजीनियरिंग कॉलेज, मैनेजमेंट कॉलेज, सूचना प्रौद्योगिकी और स्टार्टअप के क्षेत्र में व्यापक कार्य हुए हैं। सरकार का उद्देश्य प्रदेश के प्रत्येक जिले में बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि संतकबीरनगर में सड़क, शिक्षा, चिकित्सा, इंफ्रास्ट्रक्चर और जनकल्याण से जुड़े विकास कार्यों में किसी प्रकार की कमी नहीं होने दी जाएगी। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों की ओर से संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रतीकात्मक चेक, लैपटॉप और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इनमें उद्योग, एनआरएलएम, कृषि सहित विभिन्न योजनाओं के लाभार्थी शामिल रहे।
मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागों की ओर से लगाए गए विकास प्रदर्शनी एवं स्टॉलों का अवलोकन भी किया और विभागीय योजनाओं की जानकारी ली।
प्रभारी मंत्री विजयलक्ष्मी गौतम, विधायक खलीलाबाद अंकुर राज तिवारी, विधायक मेहदावल अनिल कुमार त्रिपाठी, विधायक धनघटा गणेश चंद्र चौहान और विधान परिषद सदस्य सुभाष यदुवंश सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री के आगमन पर प्रसन्नता व्यक्त की। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि 684 करोड़ रुपये से अधिक की 201 विकास परियोजनाओं की सौगात से जिले के विकास को नई गति मिलेगी। कार्यक्रम के दौरान विधायक खलीलाबाद अंकुर राज तिवारी ने मुख्यमंत्री को भगवान शिव की प्रतिमा भेंट की। जिलाधिकारी आलोक कुमार और पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने राधा-कृष्ण की प्रतिमा स्मृति चिह्न के रूप में भेंट कर आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री विजयलक्ष्मी गौतम, विधायक खलीलाबाद अंकुर राज तिवारी, विधायक मेहदावल अनिल कुमार त्रिपाठी, विधायक धनघटा गणेश चंद्र चौहान, विधान परिषद सदस्य सुभाष यदुवंश, विधान परिषद सदस्य संतोष सिंह, भाजपा जिला प्रभारी अजय सिंह गौतम, भाजपा जिलाध्यक्ष नीतू सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष/प्रशासक बलिराम यादव, पूर्व सांसद अष्टभुजा शुक्ल, पूर्व सांसद इंद्रजीत मिश्र, पूर्व सांसद प्रवीण कुमार निषाद, पूर्व विधायक राकेश सिंह बघेल, पूर्व विधायक दिग्विजय नारायण उर्फ ‘जय चौबे’, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा जगदंबा लाल श्रीवास्तव, बद्री प्रसाद, राम ललित चौधरी, सेत

Oplus_131072

भान राय, नगर पंचायत हैंसर बाजार प्रतिनिधि नीलमणि, दुर्गा प्रसाद राय, मंडलायुक्त वैभव श्रीवास्तव, डीआईजी संजीव त्यागी, जिलाधिकारी आलोक कुमार, पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना, अपर जिलाधिकारी सत्यप्रकाश और मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी सहित भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, अधिकारी, लाभार्थी और बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Previous article
Next article

International

RELATED ARTICLES