- संत कबीर नगर। विधायक धनघटा गणेश चौहान एवं जिलाधिकारी आलोक कुमार की उपस्थिति में किसान दिवस का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी उपस्थित रहे।
किसान दिवस के आयोजन पर आए हुए समस्त कृषकों, जिलास्तरीय अधिकारियों एवं कृषक संगठन के प्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए उप कृषि निदेशक द्वारा पिछले बैठक की आख्या प्रस्तुत की गई एवं पिछली बैठक में हुई समस्याओं के समाधान के विषय में अवगत कराया गया| राजेंद्र राय द्वारा पिछली बार शिकायत की गई थी उनके 10 कुंतल धान का भुगतान नहीं हुआ जिस पर आर.एम.ओ. द्वारा कहा गया है कि समस्त भुगतान किया जा चुका है | राजमणि राय गांव साखी विकास खंड सांथा द्वारा अवगत कराया गया था कि उनकी खेती कई गांव में है परंतु फार्मर रजिस्ट्री नहीं हुई है जहां उनका आधार है इस पर उप कृषि निर्देशक द्वारा तत्काल संबंधित कृषि विभाग के कर्मचारियों द्वारा मिलकर फार्मर रजिस्ट्री करने हेतु कृषि विभाग के कर्मचारियों को निर्देशित किया गया|
समस्या के क्रम में राम जन्म चौधरी द्वारा कहा गया की 1000 वोल्ट का तार नीचे है लेकिन विद्युत विभाग से अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। विद्युत विभाग से कोई उपस्थित नहीं हुआ था मुख्य विकास अधिकारी द्वारा इस पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की गई। रामदास यादव द्वारा बताया गया की जंगली जानवर एवं नीलगाय द्वारा फसलों को बहुत नुकसान हो रहा है जिससे किसानों को समस्याएं हो रही हैं इस पर वन विभाग के अधिकारी को समस्याओं के समाधान करने के निर्देश दिए गए। राम सागर चौधरी ग्राम मलोरना ने कहा कि उनके गांव में 11000 बोल्ट का तार लटका हुआ है लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इस पर जिलाधिकारी द्वारा अधिशाषी अभियंता को निर्देशित किया गया कि तत्काल कार्रवाई करें | ग्राम मलोरना में प्रस्तावित आवास विकास कॉलोनी के होने वाले निर्माण पर आज अधिकांश गांव वाले उपस्थित हुए। जिन्होंने आशंका व्यक्त की हमारी जमीन का अधिग्रहण हो सकता है जो कि उचित नहीं है एवं हमें अपनी जमीन नहीं देनी है | इस पर जिलाधिकारी द्वारा आश्वासन दिया गया की जमीन खरीद खरीदने की प्रक्रिया सहमति के आधार पर होती है इसमें कृषक की पूरी बात का ध्यान रखा जाता है और इसका पुनः परीक्षण लखनऊ में बोर्ड बैठक में होता है। बघौली के गणेश चौधरी ने कहा कि पेट्रोल पंप पर डीजल डिब्बे में नहीं मिला जैसे खेती के कार्य बाधित हो रहा है| इस पर जिलाधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि इस वक्त वर्तमान में डीजल एवं पेट्रोल सप्लाई की समस्या नहीं है। भारतीय किसान संघ मेहंदावल के अविनाश सिंह ने कहा कि एन. एच. 328 में भूमि अधिग्रहण का मुआवजा भी नहीं मिला जिस पर जिलाधिकारी द्वारा अवगत करा गया कि मुआवजा दिया जा चुका है एवं अग्रिम प्रक्रिया चल रही है। राम दरस यादव द्वारा कहा गया कि जनपद की समस्त नहरे सूखी हुई हैं और खेती का कार्य आने वाले समय बाधित हो रहा है जिस पर नहर विभाग अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया की 25 तारीख से नहरों में पानी आ जाएगा एवं पानी चलना प्रारंभ हो जाएगा। ग्राम तरयापार विकास खंड नाथ नगर के कृषक यशवर्धन ने कहा उद्यान विभाग द्वारा उनके यहां 500 पेड़ लगाए गए हैं लेकिन उसे पर विद्युत की व्यवस्था न होने के कारण पानी की समस्या हो रही है जिससे सभी पेड़ सूखने की कगार पर हैं, श्री हृदय राम ग्राम सक्रेचा विकास खंड नाथनगर द्वारा अवगत कराया गया कि उन का घर कुआनो कैनाल से निकली जयराम पट्टी माइनर दक्षिण पटरी पर बना है। प्रार्थी नहर पर विद्युत पोल के सहारे आता जाता है विद्युत पुल टूटने से कई दुर्घटनाएं होती रहती हैं। नहर पर पुलिया का निर्माण कराया जाना आवश्यक है | इस संदर्भ में नहर विभाग को निर्देशित किया गया कि उसे पर एक पुलिया का निर्माण करा दिया जाये। संतराम ग्राम: चिलौना, पोस्ट: सुगापंखी, विकास खंड: खलीलाबाद द्वारा अवगत कराया गया कि कृषि कार्य हेतु विद्युत ट्रांसफार्मर दिनांक 15 .04 .2026 को जल गया है जिसे विद्युत विभाग को अवगत करा दिया गया था लेकिन अभी तक उसकी शिकायत का समाधान नहीं किया गया एवं झूठा दबाव जवाब देकर शिकायत का निस्तारण कर दिया गया । इस पर मुख्य विकास अधिकारी महोदय द्वारा विद्युत विभाग को निर्देश दिया गया कि तात्कालिक समस्या का समाधान कर द नया ट्रांसफार्मर लगाएं । इसी क्रम में नसीम अहमद ग्राम दुधारा द्वारा अवगत कराया गया कि उनके खेत के बगल में तालाब है, उसमें बांध बना हुआ है जिसकी वजह से हमेशा पानी लगा रहता है अतः खेती नहीं हो पा रही है। इसके संदर्भ में नहर विभाग को निर्देशित किया गया कि तत्काल की समस्या का समाधान करें।
इस अवसर पर उप कृषि निदेशक डॉ० राकेश कुमार सिंह, लीड बैंक मैनेजर पवन कुमार सिन्हा, जिला कृषि अधिकारी डॉ० सर्वेश कुमार यादव, जिला उद्यान अधिकारी समुद्रगुप्त मल्ल सहित सम्मानित किसान बंधु आदि उपस्थित रहे।
*विधायक धनघटा एवं जिलाधिकारी की उपस्थिति में किसान दिवस का हुआ आयोजन* जिला अपराध संवाददाता आशुतोष त्रिपाठी

RELATED ARTICLES